---Advertisement---

जिस पर हुआ विवाद उसी आईपीएल फिनाले रात के वीडियो के साथ Nushrratt Bharuccha ने बताई सच्चाई, कहा ‘लोग जंगली सोच को शांत रखें…’

Nushrratt Bharuccha: आईपीएल के फाइनल रात से एक्ट्रेस ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था लेकिन इसकी वजह से जब लोग बातें बनाने में पीछे नहीं रहे तब उन्होंने उसे पर स्पष्टीकरण जारी किया है आईए जानते हैं आखिर किस सच्चाई से वह ट्रोलर्स को हैरान कर गई।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 4, 2026 5:29 अपराह्न

Nushrratt Bharuccha
Follow Us
---Advertisement---

Nushrratt Bharuccha: आईपीएल 2026 में दूसरी बार आरसीबी यानी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इतिहास रचा और अपनी जीत से दमदम दिखाने में कामयाब है। इस सबके बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को विवादों का सामना करना पड़ा। दरअसल उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमे बैकग्राउंड आवाज ने लोगों का ध्यान खींचा। लोग बातें बनाने में पीछे नहीं रहे और इसे एमएमएस और आपत्तिजनक ऑडियो के साथ जोड़ने लगे। बाद में एक्ट्रेस ने इस वीडियो को डिलीट कर दिया था लेकिन ट्रोलिंग के बीच अब नुसरत भरूचा ने इस पर सफाई भी है और हेटर्स को जंगली तक कह दिया है।

नुसरत भरूचा ने विवाद के बीच बता दी पूरी सच्चाई

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tcx.official (@tcx.official)

दरअसल इस वीडियो को नुसरत भरूचा ने शेयर करते हुए कहा, “फिर से पोस्ट कर रही हूं, क्योंकि मैं जानना चाहती हूं कि मेरे पप्पी की आवाजों से क्या दिक्कत है और क्यों इतना बवाल मचा है। कुछ लोगों ने हद ही कर दी है। एक पप्पी के रोने की आवाज से इतना बवाल मचा दिया। किसी ने मेरी ओर से फर्जी स्पष्टीकरण भी साझा कर दिया। सच तो ये है कि मैं अपनी एक दोस्त के यहां मैच देख रही थी और वहां एक पप्पी पीछे रो रहा था जिसकी आवाजें आ रही थीं। यह वीडियो मेरी दोस्त ने उसी समय बनाया।”

Nushrratt Bharuccha ने ट्रोलर्स को इस तरह दिया जवाब

एक और पोस्ट में नुसरत भरूचा ने लिखा, “क्योंकि दोस्तों ने पहले ही भांप लिया था कि लोग इंटरनेट पर इस आवाज का गलत मतलब निकाल सकते हैं इसलिए उनकी सलाह पर मैंने वह स्टोरी डिलीट कर दी थी। कुछ लोगों ने तो हद ही कर दी है एक पिल्ले के रोने की आवाज से इतना बवाल मच गया है। लोग अपनी जंगली सोच को शांत रखें। मोबाइल फोन होने का मतलब यह नहीं है कि आप किसी को भी परेशान करने लगे बिन सोचे समझे किसी भी बात पर यकीन ना करें।”

इंटरनेट पर बीते दो दिनों से लगातार नुसरत भरूचा को लेकर अलग-अलग बातें बनाई जा रही है जिस पर अब उन्होंने चुप्पी तोड़ी है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kangana Ranaut

जुलाई 21, 2026

Amitabh Bachchan

जुलाई 21, 2026

Ramayana Trailer Review

जुलाई 21, 2026

Toxic Song

जुलाई 21, 2026

Viral Video

जुलाई 21, 2026

Viral Video

जुलाई 21, 2026