O’Romeo Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ रोमियो’ का बहुत ही बुरा हाल हो गया है। फिल्म की कमाई में भयंकर गिरावट आ गई है। रिलीज के 1 हफ्ते में ही मूवी का दम निकलते हुए दिख रहा है। फिल्म के ट्रेलर और इसके बड़े स्टार्स ने जिस तरह से हाइप बनाया हुआ था। उसे देखकर लोगो को लग रहा था कि, ये बॉलीवुड हिट लव स्टोरी ‘सैयारा’ और ‘तेरे इश्क में’ से भी आगे निकलेगी। लेकिन ऐसा नहीं हो सकता है। बुधवार को फिल्म की कमाई में काफी गिरावट आ गई है।
O’Romeo Box Office Collection Day 6 कितना हुआ ?
‘ओ रोमियो’ ने रिलीज के छठे दिन 3.65 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ये अभी तक का सबसे कम कलेक्शन है। ‘ओ रोमियो’ भारत में 44 करोड़ रुपए कमा चुकी है। वहीं, इसका वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 61.3 करोड़ रुपए हो चुका है।

फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपए है। लेकिन जिस स्लो रफ्तार से ये आगे बढ़ रही है। उसे देखकर अब सवाल उठने लगे हैं कि, क्या शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी का रोमांस और एक्शन ऑडियंस को पसंद नहीं आ रहा है। इसके साथ ही कुछ लोगों का कहना है कि, फिल्म की कहानी गैंगेस्टर से रोमियो तक बनने की पुरानी लगती है। इसके साथ ही कुछ लोगों का कहना है कि, फिल्म का प्रमोशन मेकर्स ने अच्छे से नहीं कराया है। इसीलिए ऑडियंस टिकट की विंडो तक पहुंच ही नहीं पा रही है। फिलहाल ‘ओ रोमिया’ की हालत खराब है। कमाई के आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
फिल्म ‘ओ रोमियो’ की कहानी और स्टारकास्ट
‘ओ रोमियो’ की कहानी एक कॉन्ट्रेक्ट किलर हुसैन उस्तरा की है। उसकी जिदंगी में अफशां नाम की लड़की कुछ गुंडों की सुपारी लेकर आती है। इसके बाद खून खराबा करने वाला गैंगेस्टर रोमियो बन जाता है।फिल्म में लीड रोल में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी हैं। इसके साथ ही तमन्ना भट्ट, विक्रांत मैसी, दिशा पाटनी, फरीदा जलाल और नाना पाटेकर के साथ अविनाश तिवारी हैं। फिल्म में प्यार, रोमांस, धोखा और एक्शन है।






