O’Romeo Box Office Collection Day 7: बॉक्स ऑफिस पर ‘ओ रोमियो’ फिल्म का बहुत ही बुरा हाल है। मूवी ने एक हफ्ते के अंदर ही दम तोड़ दिया है। विशाल भारद्वाज की इस फिल्म से ऑडियंस को काफी उम्मीदें थे। लेकिन वेलेंटाइन डे पर रिलीज होने के बाद भी ये लव स्टोरी कमाई नहीं कर सकी है। शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की इस मूवी के रिव्यू तो अच्छे हैं। लेकिन इसके कलेक्शन का बहुत ही बुरा हाल है।
O’Romeo Box Office Collection Day 7 कितना हुआ?
‘ओ रोमियो’ ने रिलीज के सातवें दिन 3.15 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं, भारत में इसकी कमाई 47.15 करोड़ रुपए हो चुकी है। इसके साथ ही इसका वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 75.8 करोड़ है। इस मूवी का बजट 150 करोड़ रुपए है।

लेकिन एक हफ्ते में ये अपनी कमाई नहीं निकाल सकी है। ये बहुत ही धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। ओ रोमियो को गिरते कलेक्शन का कारण कुछ लोग ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ को मान रहे हैं। लेकिन 3 अन्य संभावित कारण और हैं जिसके कारण ऑडियंस सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच पा रही है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
‘ओ रोमियो’ के प्रमोशन में कमी
ओ रोमियो के खराब प्रदर्शन का प्रमुख कारण कुछ लोग प्रमोशन की कमी मान रहे हैं। मेकर्स ने लंबी -चौड़ी स्टार कास्ट तो रख ली लेकिन फिल्म के प्रमोशन में ये सभी नदारद दिखे। सोशल मीडिया पर भी फिल्म का बहुत ही कम प्रचार किया गया है। जिसके कारण ये लवस्टोरी वेलेंटाइन डे पर आने के बाद भR कमाल नहीं कर सकी।
क्या हद से ज्यादा वायलेंस बना गिरावट का कारण?
ओ रोमियो एक लव स्टोरी जरुर है। लेकिन इसमें हद से ज्यादा वायलेंस है। जिसके कारण लोगों को ये कम ही प्रभावित कर सकी। पिछले कुछ समय में खून -खराबे से भरी फिल्मों को तेजी से बनाया जा रहा है। ‘एनिमल’ और ‘धुरंधर’ में भी इसी तरह की हिंसा देख चुके लोगों के दिमाग पर ‘ओ रोमियो’ खास असर नहीं डाल सकी।
विशाल भारद्वाज ने क्या कमजोर स्किप्ट चुनी?
कुछ लोगों का मानना है कि, फिल्म की स्टोरी में कुछ खास और नया नहीं है। जिसके कारण कारण ऑडियंस ने खुद को ठगा हुआ महसूस किया। उन्होंने स्टोरी के नाम पार एक गैंगेस्टर और हसीना मिले। जिसके बाद एक किलर को रोमियो बनते दिखे। इस पृष्ठभूमि पर कई सार फिल्में पहले से ही बन चुकी हैं। काफी लोगों का मानना है कि, शायद इसी कारण विशाल भारद्वाज की ये मूवी छाप छोड़ने में कामनयाब नहीं रही।






