---Advertisement---

Oscar Awards 2023 मिलने पर PM Modi ने पूरी टीम को दी बधाई, बोले- सालों तक याद रखेगी दुनिया

Oscar Awards 2023: पीएम मोदी ने ऑस्कर अवार्ड जीतने वाली टीम को बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि इसको दुनिया सालों तक याद रखेगी।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मार्च 13, 2023 10:43 पूर्वाह्न

Oscar Awards 2023
Follow Us
---Advertisement---

Oscar Awards 2023: भारत की RRR फिल्म के गाने नाटु नाटु ने Oscar Awards 2023 जीता है। नाटु-नाटु ने अकादमी पुरस्कार में ओरिजनल गीत की श्रेणी में ऑस्कर जीत इतिहास रच दिया है। वहीं, फिल्म The Elephant Whisperers ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म का अवार्ड अपने नाम किया है। भारत में जश्न का माहौल है।

RRR की पूरी टीम को बधाई

अवार्ड मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर ‘RRR’ और ‘The Elephant Whisperers’ के मेकर्स को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि- ‘असाधारण! नाटु-नाटु की लोकप्रियता वैश्विक है। यह एक ऐसा गाना है जिने आने वाले सालों तक याद रखा जाएगा। इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए MM Keeravaani और Chandrabose समेत पूरी टीम को बधाई। उन्होंने आगे लिखा कि भारत प्रफुल्लित और गौरवान्वित है।

ये भी पढ़ें: Oscar 2023 में 15 गानों को पछाड़ नाटू -नाटू ने जीता खिताब, फिल्म जगत में खुशी की लहर

The Elephant Whisperers टीम को दी बधाई (Oscar Awards 2023)

इसके बाद PM नरेंद्र मोदी ने ‘The Elephant Whisperers’ को भी ऑस्कर मिलने पर बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि ‘The Elephant Whisperers’ की पूरी टीम को बधाई। इस दौरान उन्होंने Kartiki Gonsalves और Guneet Monga के नाम का भी जिक्र किया। उन्होंने आगे लिखा कि टीम का काम आश्चर्यजनक रूप से विकास और प्रकृति के साथ सद्भाव में रहने के महत्व पर प्रकाश डालता है।

ये भी पढ़ें: The Elephant Whisperers को मिला बेस्ट डाक्यूमेंट्री में Oscar Awards, भारतीय फिल्मों ने लगाई आस्कर की झड़ी

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli

जून 2, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 2, 2026

Sushmita Sen

जून 2, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 2, 2026

Mathura Viral News

जून 2, 2026

Punjab News

जून 2, 2026