---Advertisement---

Oscars 2025: ‘दुनिया से अन्याय को रोकने…’ No Other Land को लेकर Best Documentary विनर Basel Adra का आह्वान, जानिए फिलिस्तीनी लोगों के लिए क्या कहा

बेसल एड्रा ने नो आदर लैंड को लेकर बेस्ट डॉक्युमेंट्री का अवार्ड अपने नाम कर लिया है तो वहीं इस सबके बीच फिलिस्तीन लोगों के लिए वह अपनी आवाज बुलंद करते हुए नजर आए।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 3, 2025 11:59 पूर्वाह्न

Oscars 2025
Follow Us
---Advertisement---

Oscars 2025: ऑस्कर 2025 से फिलहाल कई घटनाएं सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में है। वहीं इस सब के बीच बेस्ट डॉक्युमेंट्री को जीतकर नो अदर लैंड ने अपनी एक छाप छोड़ दी है। इसके निर्देशक Basel Adra फिलिस्तीन लोगों के लिए गंभीर कदम उठाने का आह्वान किया है। इस दौरान उन्होंने कहा, “हम दुनिया से अन्याय को रोकने और फिलिस्तीन लोगों के जातीय सफाया को जड़ से खत्म करने के लिए गंभीर कदम उठाने का आह्वान करते हैं।” सोशल मीडिया पर Oscars 2025 वीडियो भी चर्चा में है जिसमें ऑस्कर विनर डायरेक्टर ने ग्लोब्ली इस गंभीर मुद्दे पर अपनी बात कही है।

अन्याय को रोकने के लिए Basel Adra ने ऑस्कर 2025 में आवाज की बुलंद

Oscars 2025 से बेसल एड्रा ने दुनिया से अन्याय को रोकने और गाजा में युद्ध के लिए राजनीतिक समाधान के बारे में बात करते हुए दिखे। उन्होंने कहा करीब 2 महीने पहले मैं पिता बना और मेरी बेटी से मेरी यही उम्मीद है कि उसे वही जीवन नहीं जीना पड़ेगा जो अभी मैं जी रहा हूं। बेसल ने बताया कि नो दर लैंड उस वास्तविकता को दर्शाता है जिसे हम दशकों से झेल रहे हैं और विरोध जारी है।

अमेरिकी विदेश नीति को लेकर Oscars 2025 में मुखर हुए Basel Adra

ऑस्कर 2025 में बेसल एड्रा ने कहा हमने यह फिल्म बनाई क्योंकि साथ मिलकर हमारी आवाज में मजबूत होती है। हम एक दूसरे को देखते हैं गाजा और उसके लोगों का विनाश जिसे समाप्त किया जाना चाहिए। बंधकों को मुक्त किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि हम एक ऐसी शासन में रहते हैं जहां मैं नागरिक कानून के तहत स्वतंत्र हूं और कोई नियंत्रित नहीं कर सकता है। हम दोनों के अपने-अपने अधिकार हो। अमेरिकी विदेश नीति की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा आप यह क्यों नहीं देख रहे हैं कि हम आपस में जुड़े हुए हैं। मेरे लोग वास्तव में सुरक्षित हो सकते है।

यह आह्वान फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026