---Advertisement---

Oscars: एकेडमी मेंबर की लिस्ट से RRR निर्देशक राजामौली का नाम गायब होने से फैंस खफा, आखिर क्यों चर्चा में है यह पोस्ट

Oscars: यह बात सच है कि आरआरआर का जादू फैंस पर किस कदर बरकरार है। एसएस राजामौली की फिल्म ना सिर्फ ताबड़तोड़ कमाई के मामले में बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी कई महारथ हासिल कर चुकी है। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया और यही वजह है कि कमाई के मामले में इसने ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 30, 2023 2:30 अपराह्न

SS Rajamouli
Follow Us
---Advertisement---

Oscars: यह बात सच है कि आरआरआर का जादू फैंस पर किस कदर बरकरार है। एसएस राजामौली की फिल्म ना सिर्फ ताबड़तोड़ कमाई के मामले में बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी कई महारथ हासिल कर चुकी है। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया और यही वजह है कि कमाई के मामले में इसने कई रिकॉर्ड को तोड़ दिए हैं। वहीं अब एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज की नजर राजामौली की फिल्म के दिग्गजों पर है और यही वजह है कि उन्होंने ऑस्कर मेंबर्स के लिए इन्हें न्योता भेजा है। जी हां, लेकिन फैंस को यह बात खल रही है कि इस लिस्ट में एसएस राजामौली का नाम नहीं शामिल है। ऐसे में उनका सोशल मीडिया पोस्ट काफी चर्चा में है जिसमें वह अपनी टीम के लोगों को बधाई देते हुए नजर आए हैं।

राजामौली ने कहीं ये बात

राजामौली ने ट्वीट कर कहा, “बेहद गर्व की बात है कि हमारी आरआरआर टीम के छह सदस्यों को इस साल अकादमी पुरस्कार के लिए मेंबर के रूप में आमंत्रित किया गया है। तारक, चरण, पेद्दन्ना, साबू सर, सेंथिल चंद्र बोस और गारू को बधाई। साथ ही भारतीय सिनेमा के उन सदस्यों को भी बधाई जिन्हें इस वर्ष निमंत्रण मिला।”

ये भी पढ़ें: दमदार कहानी और इमोशंस को देखने के लिए इन Web series को फैमिली संग करें एन्जॉय, ट्विस्ट से आएगा भरपूर मजा

राजामौली का नाम ना होने पर फैंस हैं हैरान

राजामौली के इस पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं और उनकी दरियादिली की तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों को बुरा भी लग रहा है कि राजामौली को न्योता नहीं मिला है। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने आरआरआर टीम ने जूनियर एनटीआर, राम चरण, केके सेंथिल कुमार, गीतकार चंद्रबोस, संगीतकार एमएम कीरावनी और साबू सिरिल को न्यौता भेजा है। बता दें कि अकादमी ने जिन लोगों को न्यौता भेजा है उसने बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर का नाम भी शामिल है। गौरतलब है कि अगले साल 10 मार्च 2024 को ऑस्कर आयोजित की जाएगी।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toxic

जुलाई 1, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 1, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 5

जुलाई 1, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 12

जुलाई 1, 2026

Gaurav Khanna Akansha Chamola Divorce

जुलाई 1, 2026

Sunita Ahuja

जुलाई 1, 2026