---Advertisement---

OTT Releases This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर आग लगाने आ रहे Mohit Raina और Pankaj Tripathi, यहां देखें कौन सी मूवी और Web Series हो रही रिलीज

OTT Releases This Week: ये पूरा हफ्ता मूवी लवर्स के लिए बहुत ही खास रहने वाला है। क्योंकि उन्हें Mohit Raina और Pankaj Tripathi की Web Series से लेकर हॉलीवुड की एक बड़ी फिल्म देखने को मिलेगी।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मई 27, 2025 11:26 पूर्वाह्न

OTT Releases This Week
Follow Us
---Advertisement---

OTT Releases This Week: अगर आप भी मूवी लवर हैं और साथ में Web Series भी देखना पसंद करते हैं तो यकीन मानिए ये हफ्ता आपके लिए काफी मजेदार रहने वाला है। इस पूरे वीक OTT Platform पर एंटरटेनमेंट का डोज मिलने वाला है। पंकज त्रिपाठी की मोस्ट अवेटेड सीरीज Criminal Justice Season 4 को इसी वीक रिलीज किया जाएगा। इसके साथ ही Crime Thriller Web Series Kankhajura के साथ हॉलीवुड फिल्म भी दस्तक दे रही है।

Criminal Justice Season 4 कब और कहां देखें?

29 मई को पंकज त्रिपाठी की मोस्ट अवेटेड सीरीज Criminal Justice Season 4 ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर स्ट्रीम किया जाएगा।

Video Credit: JioHotstar

इस नए सीजन में वकील बने पंकज त्रिपाठी एक बार फिर से क्राइम से उलझे केसों को सुलझाते हुए दिखेंगे। इस वेब सीरीज के पिछले 3 सीजन बहुत अच्छे रहे हैं। इस चौथे से भी काफी उम्मीदें हैं। इसमें मोहम्मद जीशान अयूब के साथ-साथ सुरवीन चावला भी नजर आएंगी।

अज्ञातवासी तेलगू फिल्म कहां देखें?

अगर आपको साउथ फिल्म देखना बहुत ज्यादा पसंद है तो Zee5 सिर्फ आपका इंतजार कर रहा है।

Video Credit: Saregama Kannada

यहां पर अज्ञातवासी फिल्म 28 मई को रिलीज कर दी जाएगी। इसमें एक गांव की मर्डर मिस्ट्री देखने को मिलेगी। इसके साथ ही दिल को दहला देने वाला सस्पेंस भी नजर आएगा।

Mohit Raina की Kankhajura वेब सीरीज इस दिन होगी रिलीज

टीवी के मशहूर एक्टर मोहित रैना की मोस्ट अवेटेड सीरीज कनखजूरा Sony LIV पर 30 मई को स्ट्रीम कर दी जाएगी।

Video Credit: Sony LIV

ये Web Series भाई को ढूंढते एक लड़के की जिंदगी में आए उतार -चढ़ाव पर आधारित है। इसमें रोशन मैथ्यू के साथ-साथ सारा जेन डायस जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे।

Captain America: Brave New World 28 मई को होगी रिलीज

अगर आप हॉलीवुड फिल्में देखना पसंद करते हैं तो Captain America: Brave New World आपका Disney Plus Hotstar पर इंतजार कर रही है।

Video Credit: Marvel Entertainment

मार्वल की ये नई पेशकश फैंस के लिए बड़ा तोहफा है। इसे 28 मई को रिलीज किया जाएगा।

इस हफ्ते ओटीटी पर फैंस को काफी कुछ नया और मजेदार देखने को मिलने वाला है। इसलिए फटाफट इन डेट्स को नोट कर लें।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026