---Advertisement---

Ayeza Khan ही नहीं ये पाकिस्तानी एक्टर्स ने भी ठुकराए बॉलीवुड ऑफर, इस हसीना को तो आज भी है मलाल!

Pakistani Actors Who Refused To Work In bollywood: फिलहाल पाकिस्तानी इंडस्ट्री और वहां के सितारे भारत में भी काफी चर्चा में हैं। यह बात सच है कि आज भी पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड से काफी पीछे है लेकिन धीरे-धीरे इसकी लोकप्रियता भारत ही नहीं दुनिया भर में फैल रही है। जहां पाकिस्तान के कई स्टार्स ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 20, 2023 1:42 अपराह्न | Updated: जुलाई 20, 2023 5:19 अपराह्न

pakistani actors
Follow Us
---Advertisement---

Pakistani Actors Who Refused To Work In bollywood: फिलहाल पाकिस्तानी इंडस्ट्री और वहां के सितारे भारत में भी काफी चर्चा में हैं। यह बात सच है कि आज भी पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड से काफी पीछे है लेकिन धीरे-धीरे इसकी लोकप्रियता भारत ही नहीं दुनिया भर में फैल रही है। जहां पाकिस्तान के कई स्टार्स बॉलीवुड में काम कर चुके हैं। वहीं कई ऐसे भी हैं जो बॉलीवुड का ऑफर ठुकरा चुके हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर पाकिस्तान के किन स्टार्स ने बॉलीवुड के ऑफर्स को ठुकरा कर यह बता दिया कि उन्हें अपनी पहचान बनाने के लिए बॉलीवुड की जरूरत नहीं है। इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल है।

उर्वा होकेन ने एकता कपूर के ऑफर को किया था रिजेक्ट

पाकिस्तान की पॉपुलर एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार उर्वा होकेन ने एकता कपूर की फिल्म ‘अजहर’ में लीड रोल को लात मार दी थी। उन्होंने इस फिल्म में काम करने से साफ इनकार कर दिया था और ऐसे में फैंस को तगड़ा झटका भी लगा था।

शमून अब्बासी भी है इस लिस्ट में शामिल

शमून अब्बासी को पाकिस्तानी इंडस्ट्री के मोस्ट लाइक्ड विलेन की लिस्ट में शामिल किया जाता है। यह बात सच है कि पाकिस्तानी इंडस्ट्री में वह अपनी एक खास पहचान बना चुके हैं और वह अपने किरदार से लोगों को चौंका देते हैं। बता दें कि अब्बासी ने भी विशाल भारद्वाज की फिल्म को ठोकर मार दी थी जिसमें वह प्रियंका चोपड़ा के ऑपोजिट नजर आने वाले थे।

सबा कमर ने भी इस फिल्म को किया रिजेक्ट

पाकिस्तानी बाला सबा कमर को एक नहीं बल्कि दो-दो बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर हुए थे लेकिन उन्होंने इसे करने से साफ इनकार कर दिया। जी हां मिली जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस को सोनम कपूर से पहले ‘दिल्ली 6’ ऑफर की गयी थी लेकिन उन्होंने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया। वहीं बाद में उन्हें सैफ अली खान के साथ ‘लव आज कल’ का भी ऑफर आया था लेकिन एक बार फिर उन्होंने बॉलीवुड फिल्म को करने से इंकार कर दिया। लोगों का मानना है कि आज भी इस फिल्म की पॉपुलरिटी के बाद उन्हें इस बात का मलाल है।

आयजा खान को भी मिला था ऑफर

रिपोर्ट की मानें तो इम्तियाज अली ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयजा खान को एक फिल्म का ऑफर दिया था लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया। एक्ट्रेस का कहना है कि पाकिस्तानी इंडस्ट्री में काम करना उनके लिए बिल्कुल सही है और वह इसे इंजॉय कर रही हैं।

फैजल कुरेशी ने एबी बॉलीवुड को मारी लात

अपनी एक्टिंग और टैलेंट से लोगों की बोलती बंद कर देने वाले फैजल कुरेशी को बॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट ऑफर हुए थे। उन्होंने साफ इनकार कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक एक्टर ने स्क्रिप्ट को पसंद ना करने की वजह बताते हुए बॉलीवुड फिल्मों को रिजेक्ट कर फैंस को झटका दिया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Rise And Fall 2 Winner

नवम्बर 6, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 22

नवम्बर 6, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 1

नवम्बर 6, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

नवम्बर 6, 2026

Raha Kapoor

नवम्बर 6, 2026