---Advertisement---

मालदीव वेकेशन से पहले भी इन 5 दफा Palak Tiwari और Ibrahim Ali Khan की डेटिंग की उड़ी अफवाहें, हर बार जूम कर देखने लगे फैंस

Palak Tiwari and Ibrahim Ali Khan: मालदीव फोटोज को देखने के बाद इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी की डेटिंग रुमर्स की अफवाहें उड़ी है लेकिन यह पहली दफा नहीं है जब दोनों को लेकर ये खबरें आई हो। आइए देखते हैं वो 5 मोमेंट जब रूमर्ड कपल रहे चर्चा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 23, 2024 12:46 अपराह्न

Palak Tiwari and Ibrahim Ali Khan
Follow Us
---Advertisement---

Palak Tiwari and Ibrahim Ali Khan: मालदीव में वेकेशन एंजॉय करने गई पलक तिवारी (Palak Tiwari) ने तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की लेकिन इसे देखने के बाद लोग तरह-तरह की बातें बनाने लगे। एक बार फिर से इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) के साथ उनकी डेटिंग की अफवाहें उड़ी। लोगों का मानना है कि पलक और इब्राहिम एक साथ मालदीव में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं और वे दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि यह पहली दफा नहीं है जब दोनों को साथ में देखकर इस तरह की खबरें आई हो। आइए देखते हैं वो पांच मोमेंट जब दोनों के बीच डेटिंग रयूमर्स उड़ी हो।

मालदीव फोटो देख Palak Tiwari और Ibrahim Ali Khan के फैंस बनाने लगे बात

दरअसल पलक ही नहीं बल्कि इब्राहिम ने भी सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर करते दिखे। फैंस इन्हें एक ही लोकेशन का बता रहे हैं और इस वजह से दोनों की डेटिंग सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गई। कहा जाने लगा कि वे एक साथ है और वे एक साथ ही मालदीव पहुंचे हैं। हालांकि दोनों की साथ की कोई तस्वीर नहीं आई।

Ibrahim Ali Khan को सपोर्ट करने पहुंची थी Palak Tiwari

टाइगर श्रॉफ और इब्राहिम अली खान को एक साथ फुटबॉल मैच खेलते हुए देखा गया था जिसमें अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड इब्राहिम अली खान को सपोर्ट करने के लिए पलक तिवारी नजर आई थी। सोशल मीडिया पर काफी वीडियो वायरल हुए थे जिसमें पलक को हंसते हुए देखा गया था और दोनों की डेटिंग रुमर्स पर फिर बात होने लगी थी।

Palak Tiwari को इस तरह हग करते दिखे थे Ibrahim Ali Khan

अभी हाल ही में पलक तिवारी को एक कैजुअल दिवाली बैश में देखा गया था जहां पहले से इब्राहिम अली खान मौजूद थे। वहीं जब पलक की एंट्री हुई तो इब्राहिम अली खान उन्हें क्लोजली हग करते हुए नजर आए जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। लोग इसे जूम करके देखने के लिए मजबूर हो गए।

ब्लैक कलर में ट्विन करते हुए दिखे Palak Tiwari और Ibrahim Ali Khan

पलक और इब्राहिम अली खान का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दोनों ब्लैक कलर की ड्रेस में एक साथ नजर आए। दोनों के वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिला। यहां इब्राहिम पहले पलक तिवारी को गाड़ी में बिठाते हैं और फिर खुद बैठते हैं।

अलग-अलग समय पर एक ही जगह पर स्पॉट हुए Palak Tiwari और Ibrahim Ali Khan

दरअसल इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी एक ही जगह पर अलग-अलग स्पॉट हुए तो लोगों के बीच चर्चा होने लगी कि वे एक साथ छुप छुप कर डेट कर रहे हैं ताकि पैपराजी की नजरों से बच सके। उनके इश्क की अफवाहें लोगों के बीच और भी ज्यादा बढ़ने लगी हर दफा दोनों के बीच एक कनेक्शन लोगों ने देखा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026