---Advertisement---

Palak Tiwari-Ibrahim Ali Khan खुलेआम इश्क लड़ाते आए नजर! वायरल वीडियो में इस हाल में दिखे स्टार किड्स

Palak Tiwari-Ibrahim Ali Khan: सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान और श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी की डेटिंग की अफवाह पिछले कुछ समय से इंडस्ट्री में खूब चल रही है। दोनों को कई दफा साथ में स्पॉट किया गया लेकिन इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। इस ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 10, 2024 12:44 अपराह्न

Palak Tiwari-Ibrahim Ali Khan
Follow Us
---Advertisement---

Palak Tiwari-Ibrahim Ali Khan: सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान और श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी की डेटिंग की अफवाह पिछले कुछ समय से इंडस्ट्री में खूब चल रही है। दोनों को कई दफा साथ में स्पॉट किया गया लेकिन इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। इस सबके बीच एक बार फिर इब्राहिम अली खान को पलक तिवारी के साथ स्पॉट किया गया और इस दौरान दोनों काफी क्लोज नजर आए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पलक के लिए सैफ के लाडले काफी प्रोटेक्टिव भी नजर आए। दरअसल दोनों नाइट आउट पर निकले थे। आइए देखते हैं आखिर क्या है वीडियो में खास जो है चर्चा में।

Palak Tiwari-Ibrahim Ali Khan का वीडियो चर्चा में

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की बात करें तो इसमें इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी एक साथ नजर आ रहे हैं। जहां पलक तिवारी ब्लैक क्रॉप टॉप को पैंट के साथ कैरी करती हुई नजर आई। वहीं इब्राहिम अली खान ब्लैक टी-शर्ट को ब्लू डेनिम के साथ पेयर कर रहे थे। दोनों का यह लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और उनके तमाम वीडियो भी खूब वायरल हो रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस बार पैपराजी के सामने भी रुमर्ड कपल जरा भी नहीं हिचकिचाए।

Palak Tiwari लिए काफी प्रोटेक्टिव भी नजर आए Ibrahim Ali Khan

यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में जिसमें इब्राहिम पलक के लिए काफी प्रोटेक्टिव भी नजर आए। वह पलक को कार में बिठाते हुए दिखे। दरअसल पैपराजी से पलक को बचाने के लिए इब्राहिम उन्हें कार में बिठाते हैं और फिर खुद बैठ जाते हैं। इन वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। उन्हें अक्सर पार्टी करते हुए और मूवी नाइट को एंजॉय करते हुए देखा गया है।

Palak Tiwari-Ibrahim Ali Khan का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो पलक तिवारी सलमान खान के साथ ‘किसी का भाई किसी की जान’ से डेब्यू कर चुकी हैं। वहीं इब्राहिम अली खान करण जौहर की फिल्म ‘सरजमीं’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gut Health Tips

मई 14, 2026

Breast Cancer

मई 14, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026