---Advertisement---

गणपति पूजा के लिए Palak Tiwari के देसी लुक में झलकी सादगी, फैंस ने की फैशन सेंस की तारीफ़ 

Palak Tiwari अपने ग़ज़ब के फ़ैशन सेंस से लोगों को चौंकाने में कभी पीछे नहीं रहती हैं। इस बार भी अभिनेत्री का गणेश पूजा के दौरान का देसी लुक लोगों का दिल जीत रहा है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीरों में अभिनेत्री ट्रेडिशनल लुक में एकदम सादगी भरे अंदाज़ में नज़र आ रही हैं।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 23, 2023 4:28 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Palak Tiwari: टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। कभी अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर तो कभी अपनी प्रोफ़ेशनल लाइफ़ को लेकर पलक हर वक्त चर्चा में बनी रहती हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफ़ी एक्टिव रहती हैं और अपनी ज़िंदगी से जुड़े हर पल को अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं। इन दिनों पलक तिवारी अपने परिवार के साथ गणेश चतुर्थी का त्योहार मना रही हैं जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। 

Palak Tiwari ने इस तरह मनाया गणेश चतुर्थी का त्योहार 

गणेश चतुर्थी के मौक़े पर शनिवार को Palak Tiwari ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में पलक अपने परिवार के साथ गणपति बप्पा की पूजा करती नज़र आ रही हैं। इन तस्वीरों में पलक ने एक हल्के गुलाबी रंग का कुर्ता पहना है जिसके साथ उन्होंने गुलाबी और गोल्डन रंग के झुमके पेयर किये हैं। इसके अलावा अपने लुक को और ज़्यादा खूबसूरत बनाने के लिए उन्होंने अपने बालों के स्ट्रेट लुक दिया है। वहीं पलक के माथे पर लाल टीका भी लगा दिख रहा है। 

पहली तस्वीर में Palak Tiwari अपने छोटे भाई रेयांश को अपनी गोद में बैठाकर गणेश जी की पूजा करना सिखा रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में पलक की नानी उनके साथ गणेश जी की आरती की थाली सजा रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए पलक ने लिखा “मोमो को वही सिखा रही हूं जो नानी ने मुझे सिखाया। गणपति बप्पा मोरया, पूधच्या वर्षी लवकरया।”

फैंस ने की पलक के लुक की तारीफ़ 

Palak Tiwari की इन तस्वीरों में उनकी सादगी देखकर लोग उनकी तारीफ़ कर रहे हैं। एक यूज़र ने तस्वीर के नीचे कमेंट करते हुए लिखा “पलक तुम बहुत सुंदर लग रही हो।” दूसरे यूज़र ने लिखा “दिन की सबसे अच्छी तस्वीर!” तीसरे यूज़र ने कमेंट किया “आपका फैशन सेंस बहुत अच्छा है।” एक यूज़र ने लिखा “तुम बहुत सुंदर लग रही हो।” एक और यूज़र ने कमेंट किया “सेन्सेशनल!”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026