---Advertisement---

25 किलो वजन कम कर Paras Chhabra ने दिखाए एब्स, गजब ट्रांसफॉर्मेशन के फैन हुए लोग

Paras Chhabra: बिग बॉस 13 से पारस छाबड़ा अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। पारस अपने फिजिकल अपीरियंस को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं और यह बात सच है कि लड़कियां उन्हें देख क्रेजी हो जाती हैं। हालांकि इस बार पारस किसी और वजह से चर्चा में हैं। जी ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 4, 2023 3:45 अपराह्न

Paras Chhabra
Follow Us
---Advertisement---

Paras Chhabra: बिग बॉस 13 से पारस छाबड़ा अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। पारस अपने फिजिकल अपीरियंस को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं और यह बात सच है कि लड़कियां उन्हें देख क्रेजी हो जाती हैं। हालांकि इस बार पारस किसी और वजह से चर्चा में हैं। जी हां मिली जानकारी के मुताबिक वह बॉडी को फिट रखने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं और ऐसे में हाल ही में उन्होंने 25 किलो वजन कम किया है। जी हां, शायद यह जानकर आपको भी हैरानी हुई होगी लेकिन इस बात का खुलासा हाल ही में हुआ है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर।

ट्रांसफॉरमेशन देख चौंक गए फैंस

इस ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी को लेकर कहा गया “125 से 100 किलो अभी तक का क्या शानदार जर्नी रही। अभी हम यहां तक पहुंचे हैं। यह ट्रांसफॉरमेशन का आधा रास्ता है जो हमने तय किया है अब अगली फेज की शुरुआत होगी और भी ज्यादा कोशिश के साथ।” फैंस इस ट्रांसफॉरमेशन को देख हैरान हैं। फोटो में आप देख सकते हैं कि पारस ने पहले और अब की तस्वीर शेयर की है। जहां पहली तस्वीर में फेट्स उनके शरीर पर साफ दिखाई दे रही है वहीं दूसरी तस्वीर में वह काफी फिट नजर आ रहे हैं।

कैसा रहा अब तक ट्रांसफॉर्मेशन सफर

इंस्टाग्राम के फिटनेस चैनल से पारस छाबड़ा का यह लुक वायरल हो रहा है। इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, “125 किलो से 100 किलो अब तक का सफर कैसा रहा। सबसे पहले अनिश्चितता भरी जीवनशैली होने के बावजूद आपने स्थिति को बहुत अच्छे से संभाला। आपने एक ऐसे ट्रेनर को चुना जिसे प्रभावित करना बहुत कठिन है। सेलिब्रिटी सर्कल में होने के बावजूद जहां अनाबॉलिक्स को फिटनेस के लिए एकमात्र समाधान के रूप में देखा जाता है।”

बिग बॉस 13 से बनाई है एक अलग पहचान

वर्कफ्रंट की बात करें तो पारस छाबड़ा ‘बिग बॉस 13’ में नजर आए थे। इस शो से वह अपनी एक अलग छाप छोड़ चुके हैं। शो में वह माहिरा शर्मा के नजदीक आए थे और उसके बाद उनके रिलेशनशिप के अटकले लगाई जा रही थी। हाल ही में उनकी ब्रेकअप की खबरें आने लगी थी। इसके अलावा पारस कई शोज और म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026