---Advertisement---

Parineeti and Raghav Wedding: अरदास के साथ शुरू में हुई रस्में, एक हफ़्ते तक करीबी रिश्तेदारों के साथ यहां मनाएंगे शादी का जश्न

Parineeti and Raghav Wedding: राघव और परिणिती की शादी को लेकर आए दिन नई-नई चीज़ें सामने आ रही हैं। वहीं अब मीडिया रिपोर्ट्स में यह बताया जा रहा है कि इस कपल की शादी की रस्में दिल्ली में अरदास और कीर्तन के साथ शुरू हो चुकी हैं।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 18, 2023 11:44 पूर्वाह्न

Google
Follow Us
---Advertisement---

Parineeti and Raghav Wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की तैयारियां धूमधाम से शुरू हो चुकी है। दोनों ने इसी साल 14 मई को सगाई की थी जिसमें उनके परिवार और कुछ ख़ास दोस्त शामिल हुए थे। वहीं अब यह दोनों 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं जिसको लेकर दोनों सुर्ख़ीयों में छाए हुए हैं। इसी बीच ताज़ा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ यह बताया जा रहा है कि राघव और परिणिती की शादी की रस्में अरदास और कीर्तन के साथ शुरू हो चुकी हैं। 

अरदास के साथ शुरू हुईं Parineeti Chopra-Raghav Chadha की शादी की रस्में 

हाल ही में कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह बताया जा रहा है कि रविवार को दिल्ली में Parineeti Chopra-Raghav Chadha की शादी की रस्में शुरू करने के लिए एक अरदास और कीर्तन का आयोजन किया गया था। इसके बाद अब कुछ दिनों तक दोनों की शादी से पहले परिवार के क़रीबी लोगों के लिए दिल्ली में कुछ कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। वहीं इसके कुछ समय बाद राघव और परिणिती अपने परिवार के सदस्यों और क़रीबी दोस्तों के साथ उदयपुर के लिए रवाना होंगे। 

बहुत धूमधाम से होगी परिणिती और राघव की बिग फ़ैट पंजाबी वेडिंग 

आपको बता दें कि Parineeti Chopra-Raghav Chadha की शादी बहुत धूमधाम से उदयपुर के लीला होटल में होगी। उनकी शादी का ये जश्न पूरे एक हफ़्ते तक चलेगा जिसमें क्रिकेट मैच से लेकर कई अन्य कार्यक्रम शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि इस होटल में केवल परिवार के सदस्यों और कुछ क़रीबी दोस्तों के लिए ही रहने की व्यवस्था की गई है। वही यह भी बताया जा रहा है कि शादी में सुरक्षा के इंतज़ाम बहुत सख्त रहने वाला हैं। इसके अलावा दोनों के शादी के आउटफिट्स की बात करें तो परिणिती चोपड़ा और राघव चड्ढा बॉलीवुड के टॉप डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिज़ाइन किए जोड़े में नज़र आ सकते हैं। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026