---Advertisement---

Parineeti Chopra के ब्राइडल लहंगे में जुड़ा था उनकी नानी का ये अंश, पति राघव संग प्रेम कहानी की भी दिखी झलक 

Parineeti Chopra का ब्राइडल लहंगा दिखने में जितना सुंदर था उतनी ही खूबसूरत से इसे कस्टमाइज़ किया गया था। इसके डिज़ाइन को लेकर बॉलीवुड डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है।

Avatar of Sparsh

By: Sparsh

Published: सितम्बर 27, 2023 10:39 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Parineeti Chopra: परिणिती चोपड़ा और राघव चड्ढा की उदयपुर वेडिंग किसी उत्सव से कम नहीं थी। 24 सितंबर को हुई कपल की इस शादी ने खूब चर्चा बटोरी थी। अब शादी होने के बाद भी परिणिती और राघव के वेडिंग लुक को लेकर कई बाते सामने आ रही हैं। हाल ही में परिणिती द्वारा पहने गए कलीरे का डिज़ाइन खबरों में था। वहीं अब अभिनेत्री के लहंगे का डिज़ाइन चर्चा में आया है। इसको लेकर डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने खुलासा किया है। 

नानी को श्रद्धांजलि देना चाहती थीं Parineeti Chopra 

Parineeti Chopra और Raghav Chadha ने अपनी रॉयल वेडिंग के लिए मनीष मल्होत्रा द्वारा डिज़ाइन किये आउटफ़िट पहने थे। वहीं मंगलवार को बॉलीवुड डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर परिणिती द्वारा अपनी शादी पर पहने गए लहंगे को लेकर कुछ बातों का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि परिणिती अपनी शादी पर अपनी नानी को श्रद्धांजलि देना चाहती थीं जिसके लिए उन्होंने अपनी नानी का छल्ला लहंगे में जुड़वाया था। इसके साथ ही उन्होंने अभिनेत्री के कस्टमाइज्ड लहंगे को और यादगार बनाने के लिए इसमें भी राघव और उनकी प्रेम कहानी की कुछ यादें जोड़ी थी जैसे कॉफी, लंदन, फ़ोन बूथ, संगीत, खंडा साहिब आदि। 

मनीष मल्होत्रा ने खोला परिणिती के आउटफ़िट में छिपा ये राज़ 

मनीष मल्होत्रा ने अपने पोस्ट में लिखा “कुछ विवरण ही पूरा फर्क डालते हैं। मुझे स्पष्ट रूप से याद है कि मैंने परिणिती चोपड़ा के साथ लहंगे के डिज़ाइन पर चर्चा की थी, जिन्होंने अपनी नानी के छल्ले को जोड़ने का उल्लेख किया था। वह अपनी नानी को भावभीनी श्रद्धांजलि देना चाहती थीं, जो अपनी साड़ी में चाबियों के साथ वही छल्ला पहनती थीं जो घर की महिला होने का प्रतीक था।”

उन्होंने आगे लिखा “परिणीति के लिए, जब उनकी नानी घर के चारों ओर घूमती थीं, तो उनके छल्ले की आवाज़ शक्ति और अनुग्रह की धुन थी। तभी मुझे समझ आया कि हमें विरासत के उस टुकड़े को उस लहंगे में जोड़ना होगा। बेशक, हमने और भी तत्व जोड़े जो राघव और परिणीति दोनों के लिए महत्वपूर्ण थे जैसे लंदन, संगीत, खंडा साहिब और बहुत कुछ। यह सिर्फ एक एक्सेसरी नहीं थी, बल्कि उनका एक टुकड़ा था जो परिणीति अपने खास दिन पर रखना चाहती थीं।”

बॉलीवुड शादियों में दिख रहा कस्टमाइज़ेशन का ट्रेंड

ग़ौरतलब है कि इन दिनों बॉलीवुड का हर कपल अपनी शादी के दिन को और यादगार बनाने के लिए अपने आउटफ़िट से लेकर कलीरों तक में अपनी प्रेम कहानी के कुछ तत्व जुड़वाते हैं। परिणिती से पहले कियारा आडवाणी, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ़ और आलिया भट्ट तक की आउटफ़िट्स ने उनकी प्रेम कहानियां बयां की थीं। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sparsh

Sparsh

Hi, I’m Sparsh, and I write about technology, entrepreneurship, entertainment , and emerging digital trends.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Leave a Comment