---Advertisement---

Parineeti Chopra ने शादी से पहले पूरे किये सभी ज़रूरी काम, जानें उदयपुर के लिए कब रवाना होंगी राघव की होने वाली ‘दुल्हनिया’

Parineeti Chopra और Raghav Chadha की शादी को लेकर आए दिन कोई न कोई खबर सामने आ ही जाती है। वहीं अब ताज़ा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परिणिती ने अपनी शादी से पहले अक्षय कुमार की फ़िल्म ‘Mission Raniganj’ की शूटिंग पूरी कर ली है।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 13, 2023 6:25 अपराह्न | Updated: सितम्बर 13, 2023 11:53 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Parineeti Chopra: परिणिती चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी बॉलीवुड की चर्चित शादियों में से एक है। हालांकि दोनों ने इस खबर को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा तो नहीं की है लेकिन मीडिया में दोनों की शादी को लेकर चर्चा गर्म है। मीडिया रिपोर्ट्स में परिणिती और राघव की शादी को लेकर अब तक कई खुलासे हो चुके हैं। इसी बीच अब परिणिती से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 

काम ख़त्म कर शादी की तैयारियों में जुटीं Parineeti Chopra

कई मीडिया पोर्टलों द्वारा प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार शादी की तैयारियों में शामिल होने के लिए Parineeti Chopra ने अपना ब्रैंड लॉन्च ख़त्म कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी और अक्षय कुमार की आगामी फ़िल्म ‘Mission Raniganj’ की शूटिंग भी पूरी कर ली है। वहीं रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि परिणिती और आम आदमी पार्टी के नेता Raghav Chadha ने शादी की तैयारियों पर नज़र रखने के लिए वेंडर्स के साथ अंतिम बातचीत भी कर ली है। 

शादी से पहले परिवार के साथ समय बिता रही हैं परिणिती 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Parineeti Chopra और Raghav Chadha की शादी की रस्में 23 सितंबर और शादी 24 सितंबर को राजस्थान के उदयपुर में होने जा रही है। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि अगले 3 से 4 दिनों में परिणिती और राघव उदयपुर के लिए निकलेंगे। मगर उससे पहले परिणिती अपने परिवार के साथ थोड़ा समय बिता रही हैं। 

Parineeti Chopra के पास हैं बॉलीवुड के ये बड़े प्रोजेक्ट 

काम के मामले में Parineeti Chopra के पास इस वक्त बॉलीवुड के कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। इनमें सबसे पहला नाम अक्षय कुमार की फ़िल्म ‘Mission Raniganj’ का आता है। इस सर्वाइवल-थ्रिलर फ़िल्म में अक्षय के साथ परिणिती भी अहम किरदार निभाती नज़र आएंगी। यह फ़िल्म 6 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी। इसके अलावा अभिनेत्री के पास पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला पर बनने वाली बायोपिक भी है जिसका निर्देशन इम्तियाज़ अली कर रहे हैं। फ़िल्म में परिणिती के साथ पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ भी नज़र आएंगे। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026