---Advertisement---

‘कलंक’ फिल्म के गाने को गुनगुना रही Parineeti Chopra की आवाज सुन दीवाने हुए फैंस, कियारा आडवाणी से करने लगे तुलना

Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। कलंक फिल्म के गाने को गुनगुनाती नजर आई और इसे सुनने के बाद फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 25, 2024 3:32 अपराह्न

Parineeti Chopra
Follow Us
---Advertisement---

Parineeti Chopra: इस बात में कोई दो राय नहीं है कि परिणीति चोपड़ा न सिर्फ एक बेहतरीन अदाकारा है बल्कि एक गजब सिंगर भी है। वह अपनी आवाज से जादू चलाना खूब जानती है और ऐसे में एक लेटेस्ट वीडियो में वह अपने भाई को बर्थडे विश करते हुए नजर आई लेकिन खास अंदाज में। इस दौरान वह अपने भाई के साथ गाने को गुनगुनाती दिखीं और सुनने वाले एक बार फिर उनकी आवाज में खो गए। आइए देखते हैं आखिर क्या है इस वीडियो में खास जो है चर्चा में और क्यों सुर्खियों में आ गई परिणीति।

क्या है इस वीडियो में

वायरल हो रहे वीडियो में परिणीति अपने भाई के साथ कलंक फिल्म का टाइटल सॉन्ग गाती हुई नजर आ रही है जिसे अरिजीत सिंह और प्रीतम चक्रवर्ती ने अपनी आवाज दी थी। वीडियो में वह अपने भाई के साथ सुर में सुर मिलाती हुई नजर आ रही है और इस दौरान वह ऑल व्हाइट लुक में काफी स्टाइलिश दिखीं। दोनों के चेहरे पर एक्सप्रेशन से लेकर उनकी आवाज तक में जो जादू है वह लोगों को पसंद आ रहा है। इस वीडियो 30000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।

भाई को जन्मदिन की बधाई

वीडियो को शेयर करते हुए परिणीति चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा, “यह मूर्ख का जन्मदिन है लेकिन हम साथ में अच्छा गाते हैं इसलिए मुझे उसके साथ अच्छा व्यवहार करना होगा और यह भी क्योंकि वह मेरा भाई है। ठीक है हैप्पी बर्थडे जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है आपकी परेशान करने वाली हरकतें भी बढ़ती जाती है। हम कितने अच्छे हैं कि आपको सहन कर पाते हैं हमें पुरस्कार दो। कूल बाय।”

वीडियो देख लोग लुटा रहे प्यार

इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा परिणीति चोपड़ा को दिल से प्यार। एक यूजर ने कहा कियारा आडवाणी से ज्यादा बेहतर। एक यूजर का कहना है यह वाकई काफी खूबसूरत है तो दूसरे ने कहा आपकी आवाज माशाल्लाह। दूसरे ने कहा जय हो जय हो बहुत सुंदर आवाज दोनों की।

इस फिल्म में दिखीं थी Parineeti Chopra

परिणीति चोपड़ा की बात करें तो वह आखरी बार दिलजीत दोसांझ के साथ अमर सिंह चमकीला फिल्म में नजर आई थी जिसमें उनकी एक्टिंग की लोगों ने की परिणीति चोपड़ा में बनी रहती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026