---Advertisement---

शादी की खबरों के बीच दिल्ली पहुंची Parineeti Chopra, व्हाइट क्रॉप टॉप और ब्राउन पैंट में लगीं कमाल

Parineeti Chopra और राघव चड्ढा की शादी उनके फैंस और मीडिया के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों ने इसी साल मई के महीने में सगाई की थी। वहीं अब खबरों की मानें तो दोनों 25 सितंबर को शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 23, 2023 5:20 अपराह्न

Parineeti Chopra
Follow Us
---Advertisement---

Parineeti Chopra: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणिती चोपड़ा आजकल आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ अपनी शादी को लेकर काफ़ी चर्चा में हैं। पिछले महीने ही दोनों की सगाई हुई थी। वहीं अब कुछ दिनों से यह खबरें आ रही हैं कि परिणिती और राघव अगले महीने यानी सितंबर में शादी करने वाले हैं। इसी बीच अब परिणिती बुधवार को दिल्ली पहुंची हैं। 

दिल्ली पहंची Parineeti Chopra

बुधवार को Parineeti Chopra को दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफ़ी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेत्री व्हाइट क्रॉप टॉप और ब्राउन रंग के प्लाज़ों में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। उनके हाथ में एक कार्डिगन भी है जिसे लेकर वह जल्दबाज़ी में अपनी कार की ओर जा रही हैं। इसके साथ ही वीडियो में अभिनेत्री के चेहरे पर ख़ुशी साफ़ देखी जा सकती है। 

आपको बता दें कि इन दिनों मीडिया में Parineeti Chopra और सांसद राघव चड्ढा की शादी को लेकर काफ़ी चर्चा हो रही है। ऐसे में परिणिती का दिल्ली आना इस बात की पुष्टि करता है कि अभिनेत्री की शादी को लेकर किये जा रहे दावों में कुछ ना कुछ सच्चाई तो ज़रूर है। 

कब होगी Parineeti Chopra और राघव चड्ढा की शादी?

ग़ौरतलब है कि काफ़ी समय से Parineeti Chopra और राघव चड्ढा के एक दूसरे को डेट करने की खबरें आ रही थीं। उस वक्त तो दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को आधिकारिक नहीं किया मगर मई 2023 में दोनों ने अचानक सगाई करके सभी को चौंका दिया। इसके बाद से ही उनकी शादी को लेकर चर्चा भी शुरु हो गई। वहीं अब ताज़ा मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि Parineeti Chopra और राघव चड्ढा इसी साल 25 सितंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। 

इन्हीं रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि दोनों ने अपनी शादी के लिए उदयपुर के द ओबरॉय उदयविलास पैलेस को चुना है। अब इन रिपोर्ट्स में कितनी सच्चाई है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा मगर परिणिती के इस बीच दिल्ली आने से आग को हवा तो ज़रूर मिली है। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026