---Advertisement---

Parineeti Chopra-Raghav Chadha की ड्रीमी वेडिंग के बाद भी नहीं थमा जश्न का माहौल, रिसेप्शन के लिए यह है खास प्लान!

Parineeti Chopra-Raghav Chadha: राघव और परिणीति की शादी हो चुकी है और दोनों की वेडिंग तस्वीरें भी लाइमलाइट में है। खास दिन पर कपल खूबसूरत नजर आ रहे थे। हालांकि अभी जश्न का माहौल थमा नहीं है और रिपोर्ट्स की माने तो अब परिणीति और राघव मुंबई और दिल्ली में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी देने वाले हैं जिसमें उनके करीबी रिश्तेदार और दोस्त नजर आएंगे।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: सितम्बर 25, 2023 6:36 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Parineeti Chopra-Raghav Chadha: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे और आखिरकार इंतजार की घड़ी खत्म हो गई। परिणीती की ड्रीमी वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जिसमें वह बला की खूबसूरत नजर आई वहीं राघव भी डैशिंग नजर आए। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर फिलहाल फैंस काफी पसंद कर रहे हैं लेकिन जश्न का माहौल अभी भी जारी है। शादी के बाद दोनों ने एक रिसेप्शन पार्टी भी दी जिसमें मेहमान जमकर मस्ती करते हुए दिखाई दिए। हालांकि शादी का जश्न अभी थमा नहीं है और उदयपुर में एक रिसेप्शन देने के बाद अभी दो रिसेप्शन होने और बाकी हैं।

यहां देंगे ग्रैंड रिसेप्शन

मिली जानकारी के मुताबिक कपल शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन देने वाले हैं जिसमें वह अपने करीबियों और दोस्तों को आमंत्रित करेंगे। रिपोर्ट्स की माने तो राघव और परिणीति दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन देंगे। जहां दिल्ली वाली रिसेप्शन पार्टी में राघव के दोस्त और राजनीति से जुड़े लोग शिरकत करते हुए दिखाई देंगे। वहीं मुंबई में परिणीति अपनी फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ एंजॉय करती हुई नजर आएंगी। हालांकि इस बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

ग्रैंड रिसेप्शन को लेकर लोग हैं एक्साइटेड

पहले कहा जा रहा था कि परिणीति और राघव एक ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन देने वाले हैं जो चंडीगढ़ में आयोजित की जाएगी। ऐसे में इस तरह की खबर आना फैंस के लिए वाकई काफी एक्साइटिंग है। गौरतलब है कि 24 सितंबर को दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उदयपुर के द लीला पैलेस में कपल ग्रैंड वेडिंग सेरेमनी में हमेशा के लिए एक दूसरे के हुए। इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल आदित्य ठाकरे, सान्या मिर्जा, मनीष मल्होत्रा, सीएम भगवंत मान समेत कई वीवीआईपी मेहमान नजर आए।

ड्रीमी लुक को देख लोग क्लीन बोल्ड

वहीं परिणीति और राघव के वेडिंग लुक की बात करें तो वह काफी ड्रीमी है और कहने में दो राय नहीं है कि कपल अपने खास दिन पर काफी अलग और खास दिखाई दिए। जहां एक्ट्रेस पर्ल व्हाइट कलर के लहंगे में नजर आ रही है वहीं गोल्डन थ्रेड वर्क इसे और भी खास बनाने के लिए काफी है। वहीं अपने लुक को उन्होंने कुंदन ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया। माथे पर मांग टीका और अलग स्टाइल कलीरे के साथ पिक चूड़ा उनके लुक को परफेक्ट बना रहा है। वहीं राघव चड्ढा भी अपनी लेडी लव को ट्विन करते हुए नजर आए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026

Leave a Comment