---Advertisement---

Raghav Chadha के घर में Parineeti Chopra का हुआ ग्रैंड वेलकम, ढोल-नगाड़ों के साथ नई नवेली दुल्हन पहुंची ससुराल

Parineeti Chopra Raghav Chadha: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी हो चुकी है और ऐसे में एक्ट्रेस अपने ससुराल पहुंच गई है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ढोल नगाड़ों के साथ उनका गृह प्रवेश किया गया। यह वीडियो फैंस के लिए वाकई काफी खास है।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: सितम्बर 26, 2023 6:19 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Parineeti Chopra Raghav Chadha: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक चाय से दोनों की मुलाकात हुई और आज वह हमसफ़र बन चुके हैं। दोनों की शादी उदयपुर में धूमधाम से हुई और अब एक्ट्रेस अपने ससुराल पहुंच चुकी है। शादी के बाद परिणीति और राघव को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहां एक्ट्रेस नियॉन सूट में फैंस का दिल जीत गई वहीं अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें चड्ढा हाउस में उनका ग्रैंड वेलकम किया गया। सोशल मीडिया पर फिलहाल यह वीडियो चर्चा में है आईए देखते हैं आखिर कैसे।

ढोल नगाड़ों से परिणीति का हुआ स्वागत

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस के गृह प्रवेश के दौरान ढोल नगाड़ों से उनका स्वागत किया गया। वीडियो में परिणीति और राघव चड्ढा हाउस में जाते हुए नजर आ रहे हैं और इस दौरान लोगों की भीड़ और ढोल की आवाज सुनाई दे रही है। वहीं सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है और पुलिस तैनात है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे परिणीति और राघव अपनी कार से उतरकर चड्ढा हाउस में जाते हैं।

खास अंदाज में ससुराल पहुंची परिणीति

वीडियो में आप देख सकते हैं कि राघव का घर लाइट से जगमग है और दुल्हन की ग्रैंड वेलकम के लिए तैयार है।मिली जानकारी के मुताबिक राघव अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं और उनके घर में माता-पिता के अलावा उनकी बड़ी बहन है। वहीं चड्ढा हाउस में वेलकम से पहले परिणीति को जब एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया तो इस दौरान वह नियॉन सूट में नजर आई और लोगों की निगाह उनकी मंगलसूत्र पर अटक गई। मांग में सिंदूर, हाथ में चूड़ा और मंगलसूत्र को फ्लॉन्ट करती हुई परिणीति लोगों का दिल जीत गई। कहा जा रहा है कि परिणीति और राघव दिल्ली और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन देने के लिए तैयार हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Leave a Comment