---Advertisement---

Parineeti Chopra-Raghav Chadha: हल्दी और चूड़ा सेरेमनी में ‘रागनीति’ ने परिवार के साथ ऐसे मनाया था जश्न, यहां देखें अनदेखी तस्वीरें

Parineeti Chopra-Raghav Chadha: परिणिती चोपड़ा और राघव चड्ढा 24 सितंबर को हुई अपनी उदयपुर वेडिंग को लेकर अब भी सुर्ख़ियों में हैं। दोनों की शादी की कोई अनदेखी तस्वीरें अब धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं हाल ही में सोशल मीडिया पर परिणिती और राघव ...

Read more

Avatar of Sparsh

By: Sparsh

Published: अक्टूबर 9, 2023 6:03 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Parineeti Chopra-Raghav Chadha: परिणिती चोपड़ा और राघव चड्ढा 24 सितंबर को हुई अपनी उदयपुर वेडिंग को लेकर अब भी सुर्ख़ियों में हैं। दोनों की शादी की कोई अनदेखी तस्वीरें अब धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं हाल ही में सोशल मीडिया पर परिणिती और राघव की हल्दी और चूड़ा सेरेमनी की कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं। इन तस्वीरों में परिणिती चोपड़ा अनदेखे अंदाज़ में नज़र आ रही हैं। 

Parineeti Chopra की चूड़ा सेरेमनी की तस्वीरें हुईं वायरल 

Parineeti Chopra-Raghav Chadha की शादी की तरह ही उनकी हल्दी और चूड़ा सेरेमनी भी एकदम रॉयल तरीक़े से की गई। दोनों की शादी में जहां सफेद रंग की थीम देखने को मिली थी वहीं परिणिती की चूड़ा सेरेमनी पीले रंग की थीम के साथ की गई। सोशल मीडिया पर वायरल इन तस्वीरों में परिणिती चोपड़ा एक बेहद सुंदर पीले रंग के लहंगे में नज़र आ रही हैं। इस लहंगे के साथ उन्होंने दो तरह के दुपट्टे कैरी किये हैं। पहला दुपट्टा मल्टीकलर है और दूसरा नेट का बेहद खूबसूरत दुपट्टा है। इन तस्वीरों में परिणिती के हाथों में खूबसूरत कलीरे साफ़ नज़र आ रहे हैं। 

हल्दी सेरेमनी में ऐसा था Parineeti Chopra-Raghav Chadha का अंदाज़ 

इन तस्वीरों के साथ ही परिणिती और राघव की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें भी वायरल हुई हैं। इन तस्वीरों में परिणिती और राघव दोनों एक साथ पूजा में बैठे दिख रहे हैं। इसके साथ ही दोनों को अपने परिवार के साथ ख़ुशी से अपनी हल्दी सेरेमनी का आनंद लेते हुए भी देखा जा सकता है। इस फ़ंक्शन के लिए परिणिती ने लाल रंग का खूबसूरत लहंगा पहना है। वहीं राघव ने ऑफ व्हाइट रंग का कुर्ता पायजामा पहने नज़र आ रहे हैं। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sparsh

Sparsh

Hi, I’m Sparsh, and I write about technology, entrepreneurship, entertainment , and emerging digital trends.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Samay Raina

अगस्त 30, 2026

Guru Randhawa

अगस्त 30, 2026

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Leave a Comment