---Advertisement---

Parineeti Chopra- Raghav Chadha Wedding: इस दिन होगा कपल का ग्रैंड रिसेप्शन, वायरल कार्ड की तस्वीर में हुआ खुलासा

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: परिणिती और राघव इस महीने की 24 तारीख़ को शादी के सात फेरे लेने जा रहे हैं। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर दोनों के रिसेप्शन की एक तस्वीर वायरल हुई है जिसमें रिसेप्शन की तारीख़ 30 सितंबर लिखी हुई है।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 6, 2023 11:40 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी को लेकर चर्चा अब तेज़ हो गई हैं। बॉलीवुड का यह नया कपल इस महीने के अंत में राजस्थान के उदयपुर में अपनी रॉयल वेडिंग के लिए तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों की शादी का यह फ़ैशन काफ़ी ग्रैंड होने वाला है जिसमें फ़िल्म और राजनीतिक जगत की कई बड़ी हस्तियां नज़र आएंगी। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर परिणीति और राघव के रिसेप्शन कार्ड की एक तस्वीर तेज़ी से वायरल हो रही है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Parineeti Chopra और Raghav Chadha का रिसेप्शन कार्ड

मीडिया में चल रहीं Parineeti Chopra और Raghav Chadha की शादी की चर्चा के बीच अब सोशल मीडिया पर एक तस्वीर ख़ूब वायरल हो रही है। यह तस्वीरें परिणीति और राघव के रिसेप्शन कार्ड की है। आपको बता दें कि यह रिसेप्शन कार्ड लड़के वालों की तरफ़ से है जिस पर रिसेप्शन की तारीख़ 30 सितंबर लिखी हुई है। इसके साथ ही इस रिसेप्शन कार्ड पर लिखा है “अल्का और सुनील चड्ढा (राघव के माता-पिता) अपने बेटे राघव और रीना व पवन चोपड़ा की बेटी परिणीति के रिसेप्शन पर सभी को आमंत्रित करते हैं।” 

Parineeti Chopra और Raghav Chadha का यह रिसेप्शन कार्ड सफेद रंग का है जिसपर सुनहरे रंग के फूल और पत्तियों का डिज़ाइन किया गया है। इस कार पर नीले रंग से लिखावट की गई है। वहीं परिणीति और राघव का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा है। दोनों का यह ग्रैंड रिसेप्शन चंदीगढ़ के ताज होटल में रखा गया है। 

इस दिन से शुरु होंगी परिणीति और राघव की शादी की तैयारियां 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Parineeti Chopra और Raghav Chadha की शादी की रस्में 23 सितंबर से शुरू होंगी। इस दौरान हल्दी, मेहंदी और एक ग्रैंड संगीत पार्टी का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 24 सितंबर को परिणिती और राघव शादी के बंधन में बंध जाएंगे। ख़बरों की मानें तो इस शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ-साथ राजनीति के कई बड़े चेहरे नज़र आएंगे। इसके अलावा शादी में प्रियंका चोपड़ा अपने पति ने सोनम के साथ शामिल होंगी। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026