---Advertisement---

Parineeti Chopra ने राघव चड्ढा संग ‘नीर’ नाम के बताए ‘दिव्य’ मायने, महीने भर के बेटे के पैर चूमती आई नजर

Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा के साथ अपने बेटे की झलक दिखाते हुए उनके नाम की घोषणा की तो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। आइए जानते हैं नाम के क्या है मायने जो वाकई स्पेशल है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 19, 2025 1:39 अपराह्न

Parineeti Chopra
Follow Us
---Advertisement---

Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का बेटा एक महीने का हो चुका है और ऐसे में कपल ने नाम की घोषणा कर दी है। दरअसल परिणीति और राघव के बेटे का नाम नीम रखा गया है। सोशल मीडिया पर एक क्यूट पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस ने इस बात की घोषणा की जहां उन्होंने 2 तस्वीर भी शेयर की। नन्हे नीर की झलक लोगों को दिखाई है। फोटोज काफी खूबसूरत है जहां परिणीति चोपड़ा राघव चड्ढा के साथ अपने बेटे के पैरों को चूमती हुई दिखाई दे रही है। इस नाम के दिव्य मायने भी बताती हुई दिखी। आइए जानते हैं डिटेल्स क्या है।

Parineeti Chopra ने बेटे के नाम के साथ दिखाई क्यूट झलक

बेटे के पहले बर्थडे महीने पर परिणीति चोपड़ा ने दो क्यूट फोटो शेयर की है जहां पहली तस्वीर में वह अपने बेटे के पैर को चूमती हुई दिखाई दे रही है। इस दौरान राघव चड्ढा भी उनका साथ दे रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में परिणीति चोपड़ा अपने बेटे के पैर को पकड़ी हुई नजर आ रही है और राघव चड्ढा यहां भी परिणीति को सपोर्ट करते हुए दिखे। कपल जिस क्यूट अंदाज में अपने बेटे के नामकरण की घोषणा की वह सोशल मीडिया पर चर्चा में है और लोग इस पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

नीर के मायने राघव चड्ढा संग परिणीति चोपड़ा ने फैंस को बताया

वहीं परिणीति चोपड़ा ने कैप्शन में इस बार की पुष्टि की कि नीर का अर्थ क्या है। उन्होंने लिखा, “जलस्य रूपम प्रेमस्य स्वरूपम तत्र एव नीर। हमारे हृदय को जीवन की एक अनंत बूंद में शांति मिली हमने उसका नाम नहीं रखा नीर शुद्ध दिव्य असीम।” फोटोज को 2 लाख से ज्यादा लाइक मिले हैं और लोग इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फैंस से लेकर सेलेब्स तक प्यार लुटाते हुए दिखे।

गौरतलब है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 19 अक्टूबर को अपने बेटे का इस दुनिया में स्वागत किया है जिसकी जानकारी उन्होंने लोगों को दी थी और आभार व्यक्त किया था।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Allu Arjun

जून 20, 2026

Sunil Grover

जून 19, 2026

Bharat Bhagya Vidhata Vs Main Vaapas Aaunga Vs Governor Vs Haunted 2 Box Office Collection Day 7

जून 19, 2026

Rajkumar Hirani

जून 19, 2026

Akshay Kumar

जून 19, 2026

Peddi Box Office Collection Day 15

जून 19, 2026