---Advertisement---

वेडिंग एनिवर्सरी पर Parineeti Chopra ने रोमांटिक फोटोज शेयर कर पति पर लुटाया प्यार, Raghav Chadha बोले- एक साल हो गया?

Parineeti Chopra: शादी की सालगिरह के मौके पर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक दूसरे पर प्यार लुटाते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर उनकी तमाम झलकियां खूब चर्चा में है। आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 25, 2024 2:51 अपराह्न

Parineeti Chopra
Follow Us
---Advertisement---

Parineeti Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) बीते साल आप नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ शादी के बंधन में बंधी। 24 सितंबर का दिन वह नहीं बोल सकती जब वह राघव की दुल्हनिया बनकर खूब लाइमलाइट में रही। वहीं पहली सालगिरह के मौके पर परिणीति चोपड़ा ने एक रोमांटिक पोस्ट शेयर कर लोगों के बीच चर्चा में आ गई है और ऐसे में वह अपने पति पर खूब प्यार लुटाती हुई नजर आई। इस पोस्ट में वह राघव के साथ कई तस्वीरें शेयर कर रोमांटिक एनिवर्सरी की झलक लोगों को दिखाई है। आइए देखते हैं आखिर क्या है इस पोस्ट में खास।

Parineeti Chopra और Raghav Chadha की फोटोज में खास

जहां तक पहली तस्वीर की बात करें तो इसमें परिणीति और राघव बीच साइड वेकेशन को एंजॉय कर रहे हैं। जहां दोनों कुर्सी पर चिल करते हुए नजर आ रहे हैं और सामने रेत पर हैप्पी एनिवर्सरी लिखा हुआ है। दूसरी तस्वीर में सनसेट के बीच लव बर्ड्स खोए हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों एक दूसरे की कंधे पर हाथ रखे हुए नजर आए। एक और झलक में परिणीति और राघव बीच साइड एंजॉय करते हुए दिखे और इस दौरान दोनों एक दूसरे का हाथ थामे हुए हैं।

Parineeti Chopra का प्यारा मैसेज

इस पोस्ट को शेयर करते हुए परिणीति चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा, “कल हमारा दिन शांत रहा सिर्फ हम दोनों ही थे लेकिन हमने आप सभी की हर शुभकामनाएं और संदेश पढ़ा और इससे ज्यादा आभारी नहीं हो सकते। Ragaii मुझे नहीं पता कि मैं अपने पिछले जन्म और इस जन्म में ऐसा क्या किया कि मैं आपको पाने के लायक बन गई। मैंने एक आदर्श सज्जन, अपने नासमझ दोस्त, संवेदनशील साथी, अपने मेच्यौर पति (भगवान का शुक्र है क्योंकि मैं) एक ईमानदार इंसान, सबसे अच्छा बेटा, जीजा और दामाद से शादी की है। हमारे देश के प्रति आपका समर्पण और प्रतिबद्धता मुझे बहुत प्रेरित करती है मैं भी आपसे बहुत प्यार करती हूं। हम पहले क्यों नहीं मिले। हैप्पी एनिवर्सरी राघव चढ़ा हम एक हैं।”

Raghav Chadha ने Parineeti Chopra को कहा शुक्रिया

वहीं इस मौके पर राघव चड्ढा ने भी परिणीति चोपड़ा के लिए एक पोस्ट लिखा है जो काफी रोमांटिक है। उन्होंने लिखा, “एक साल हो गया? ऐसा लगता है जैसे कल ही हमने एक दूसरे से शादी की हो काश हम पहले मिल पाए होते। तुमने हर दिन को इतना खास बना दिया है चाहे वह घर पर बिताए शांत पल हो या फिर दुनिया भर की बड़ी-बड़ी यात्राएं। तुम हमेशा मेरी चट्टान मेरा सहारा और मेरी सबस अच्छी दोस्त रही हो। इस साल को इतना अविस्मरणीय बनाने के लिए तुम्हारा शुक्रिया। मैं यह देखने के लिए बेताब हूं कि भविष्य में हमारे लिए क्या होगा। पारु पहली सालगिरह मुबारक हो मेरे प्यार।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026