---Advertisement---

Parineeti Chopra: शादी की तैयारियों के बीच कूल लुक में नज़र आई ‘राघव की दुल्हनिया’, इस बात पर नाराज़ हुए फैंस

Parineeti Chopra और Raghav Chadha की शादी की तैयारियां अब शुरु हो चुकी हैं। इस बीच परिणिती को मुंबई एयरपोर्ट पर गुलाबी रंग के को-ऑर्ड सेट के साथ सफ़ेद रंग के स्नीकर्स और काले सनग्लासेस पहने देखा गया है।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 5, 2023 2:04 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Parineeti Chopra: परिणिती चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी को लेकर अब तक कई मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई हैं जिनमें उनकी शादी की तारीख़ से लेकर गेस्ट लिस्ट तक सबका खुलासा हो चुका है। खबरों की मानें तो दोनों अपनी शादी की तैयारियों को मीडिया से छिपाकर रखना चाहते हैं। इन्हीं सब बातों के बीच परिणिती को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया है। इस दौरान अभिनेत्री गुलाबी रंग का को-ऑर्ड सेट पहने चेहरे पर प्यारी मुस्कान लिए नज़र आईं।

गुलाबी को-ऑर्ड सेट पहन एयरपोर्ट पहुंची Parineeti Chopra 

मंगलवार को राघव की दुल्हनिया Parineeti Chopra मुंबई एयरपोर्ट पर देखी गईं। इस दौरान अभिनेत्री ने गुलाबी रंग का एक को-ऑर्ड सेट पहना था, जिसमें वह कूल वाइब्स देती नज़र आईं। अपने इस को-ऑर्ड सेट के साथ अभिनेत्री ने सफेद रंग के स्नीकर्स और चेहरे पर गोल फ़्रेम वाले सनग्लासेस भी लगाए हुए थे। इसके साथ ही वह हाथ में काले रंग का सैंट लौरेंन्ट ब्रांड का बैग लिए खुशी से अपनी कार से बाहर निकलीं और मीडियाकर्मियों का मुस्कुराते हुए अभिवादन किया। 

परिणिती को ‘दुल्हन’ बुलाने पर भड़के फैंस 

दरअसल मुंबई एयरपोर्ट से Parineeti Chopra का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर कई मीडिया पोर्टल्स परिणिती के नाम का इस्तेमाल करने की जगह उन्हें ‘राघव की दुल्हनिया’ कहकर बुला रहे हैं। इसी को लेकर अब फैन्स नाराज़गी जता रहे हैं। एक यूज़र ने विरल भायानी द्वारा शेयर की गई वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा “उससे पहले वो परिणिती चोपड़ा है, जो अब अपने पति के नाम से जानी जा रही है। क्या मीडिया है, छी”! दूसरे यूज़र ने कमेंट किया “अबे यार दुल्हन के अलावा भी है वो कुछ जब से सगाई हुई है तब से हर जगह दुल्हन लगा रखा है”। 

इसी बाच कुछ दिनों पहले Parineeti Chopra अपने होने वाले पति Raghav Chadha के साथ महाकालेश्वर मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लेती नज़र आईं थीं। इसके बाद परिणिती को दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया था जिससे ऐसे क़यास लगने शुरु हो गए कि अभिनेत्री अपनी शादी की तैयारियों के लिए दिल्ली आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परिणिती और राघव की शादी की तैयारियां 23 सितंबर से शुरू हो जाएंगी। वही 25 सितंबर को दोनों शादी के सात फेरे लेंगे। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Guru Randhawa

अगस्त 30, 2026

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026