---Advertisement---

Pathaan Box Office Collection: तीसरे दिन सुस्त पड़ी ‘पठान’ की कमाई, नहीं तोड़ पाई इन फिल्मों का रिकॉर्ड

Pathaan Box Office Collection: 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पठान’ का खुमार लोगों पर सर चढ़कर बोल रहा है। इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान 4 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई दिए। पहले 2 दिन तो पठान ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जनवरी 28, 2023 10:05 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Pathaan Box Office Collection: 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पठान’ का खुमार लोगों पर सर चढ़कर बोल रहा है। इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान 4 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई दिए। पहले 2 दिन तो पठान ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी परंतु तीसरे दिन पठान के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रफ्तार धीमी होती हुई नजर आ रही है।

धीमी पड़ी पठान के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रफ्तार

पठान के तीसरे दिन के आंकड़ों की बात की जाए तो, इस फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन भारत में करीबन 34 करोड़ रूपए से लेकर 36 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया है। ऐसा माना जा रहा था कि रिलीज के तीसरे दिन भी शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान कुछ नया रिकॉर्ड बनाएगी और बाहुबली 2, केजीएफ 2 और दंगल जैसी फिल्मों द्वारा बनाए गए तीसरे दिन के रिकॉर्ड को भी तोड़ेगी लेकिन कलेक्शन को देखकर ऐसा लग रहा है कि तीसरे दिन पठान की रफ्तार धीमी हो गई है।

Also Read: दिल्ली और पंजाब के बाद अब Rajasthan में दिखेगा AAP का दम, सभी 200…

तीन दिन में 158 करोड़ रुपए से ज्यादा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

दूसरी फिल्मों की बात करें तो,’संजू’ ने अपने तीसरे दिन 46.71 करोड़ रुपये, ‘बाहुबली 2’ ने 46.5 करोड़ रुपये, ‘केजीएफ 2’ 42.9 करोड़ रुपये, ‘टाइगर जिंदा है’ ने 45.53 करोड़ रुपये और ‘दंगल’ ने 41.34 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस पर कमाए थे। इन सभी फिल्मों के सामने पठान का कलेक्शन काफी कम नजर आ रहा है। बता दें कि, बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म पठान ने 3 दिनों ने कई करोड़ रुपए की कमाई की है। पठान ने अब तक 158 करोड़ रुपए से ज्यादा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।

Also Read: Union Budget 2023: इस बार वित्त मंत्री की पोटली में किसानों के लिए ये हो सकता है खास, जानें क्या लगाए जा रहे कयास

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kavya Maran

अक्टूबर 17, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Anjali Arora

अक्टूबर 16, 2026

Trailer 2 Ramayana Rise of a Legend

अक्टूबर 16, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 16, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 16, 2026