---Advertisement---

रिलीज से पहले ही फैंस पर चढ़ा Pathaan का जबरदस्त क्रेज, एडवांस बुकिंग को लेकर ट्रेंड एक्सपर्ट ने बताएं चौका देने वाले आंकड़े

Pathaan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग खान की आगमी फिल्म पठान का क्रेज फैंस के बीच सर चढ़कर बोल रहा है। शाहरुख खान के सभी फैंस उनकी फिल्म पठान को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि, बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने पठान फिल्म के जरिए ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जनवरी 24, 2023 12:05 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Pathaan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग खान की आगमी फिल्म पठान का क्रेज फैंस के बीच सर चढ़कर बोल रहा है। शाहरुख खान के सभी फैंस उनकी फिल्म पठान को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि, बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने पठान फिल्म के जरिए 4 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक किया है जिसके चलते उनके फैंस के बीच पठान का क्रेज़ सिर चढ़कर बोल रहा है। पठान की एडवांस बुकिंग की रफ्तार को देखकर पता चलता है कि फैंस उनकी अगली फिल्म पठान को लेकर कितने बेताब है। शाहरुख खान के फैंस उनकी फिल्म देखने के लिए पैसा पानी की तरह बहा रहे हैं और फिल्म की धुआंधार एडवांस बुकिंग हो रही है।

तोड़ेगी कई हिंदी फिल्मों के रिकॉर्ड

इसी के चलते एक फिल्म पत्रकार और एक बेहतरीन ट्रेड विश्लेषक हिमेश मांकड़ ने एक वरिष्ठ न्यूज़ एजेंसी के साथ बातचीत के दौरान बताया कि, पठान को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। उन्होंने फिल्म की एडवांस बुकिंग से जुड़े ट्रेंड , फ़िल्म में दर्शकों को लुभानेवाली खासियतों और फिल्म की व्यापारिक‌ संभावनाओं पर बातचीत की है।

Also Read: फिल्म Emergency के लिए दांव पर लगाई सारी संपत्ति, Kangana Ranaut ने किया चौंकाने वाला खुलासा

विश्लेषक हिमेश मांकड़ ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि, शाहरुख खान इस फिल्म के जरिए 4 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं इसी के चलते यह फिल्म बेहतरीन ओपनिंग लेने के साथ कई हिंदी फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है।

वीकेंड तक के 90% फ़ीसदी टिकटों की बुकिंग

इसी के साथ गेईटी-गेलेक्सी सिनेमाघर के मालिक बताते हैं कि, गेईटी-गेलेक्सी सिनेमाघर की स्थापना के 51 सालों में ऐसा पहली बार हो रहा है कि उनके सिनेमाघरों में सुबह 9 और 9:30 के शो में फिल्म दिखाई जाएगी। उन्होंने बताया कि, शाहरुख खान के फैन क्लब की ओर से सुबह-सुबह के शो में फैंस के लिए दोनों थिएटर बुक करने की मांग उठी थी ऐसे में वह मना नहीं कर पाए। इसी के साथ उन्होंने बताया कि, सिंगल स्क्रीन के दर्शक भी पठान देखने के लिए किस कदर बेकरार है और उनके सिनेमाघरों में वीकेंड तक के 90% फ़ीसदी टिकटें पहले ही बिक गयीं हैं।

Also Read: KL Rahul Athiya Shetty Wedding: कोहली से लेकर इन दिग्गज खिलाड़ियों ने दी कपल को बधाई, जानिए खूबसूरत संदेश में किसने क्या लिखा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026