---Advertisement---

सालों पुरानी दुश्मनी भुलाकर क्या एक हो गए Pawan Singh और Khesari Lal Yadav, इस भोजपुरी हसीना ने कहीं ये बात

Pawan Singh Khesari Lal Yadav: भोजपुरी इंडस्ट्री के दो दिग्गज स्टार्स जो अपनी दुश्मनी के लिए जाने जाते थे वह अब दोस्त बन गए हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं पॉवर स्टार पवन सिंह और ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव की। दोनों के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है कि ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 17, 2023 3:00 अपराह्न

Pawan Singh Khesari Lal Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Pawan Singh Khesari Lal Yadav: भोजपुरी इंडस्ट्री के दो दिग्गज स्टार्स जो अपनी दुश्मनी के लिए जाने जाते थे वह अब दोस्त बन गए हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं पॉवर स्टार पवन सिंह और ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव की। दोनों के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है कि अब पवन और खेसारी के बीच की दुश्मनी खत्म हो गई है। सालों बाद वे एक हो गए हैं। दरअसल यह करिश्मा बीते दिन फिल्मफेयर फेमिना भोजपुरी आइकॉन्स अवार्ड में रवि किशन ने कर दिखाएं भोजपुरी के दबंग नेता ने पवन सिंह और खेसारी लाल यादव की दोस्ती करवाई और इस दौरान मौजूद दोनों काफी इमोशनल हो गए आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर

रवि किशन ने करवाई दोनों की दोस्ती

मिली जानकारी के मुताबिक रवि किशन ने पवन सिंह और खेसारी लाल यादव को दोस्ती करवाई। दरअसल फिल्मफेयर फेमिना भोजपुरी आइकॉन्स अवार्ड को रवि किशन होस्ट कर रहे थे और ऐसे में उन्होंने पवन और खेसारी को स्टेज पर बुलाया। दोनों स्टार्स को एक साथ देख फैंस काफी खुश हो गए और तालियों की गड़गड़ाहट से दोनों की पॉपुलरिटी बखूबी बयां हो रही थी। वहीं इस दौरान रवि किशन ने पवन सिंह और खेसारी लाल यादव हाथों को उठाकर कहा कि यह दिन ऐतिहासिक है और भोजपुरी चाहने वाले लोग इस दिन का इंतजार करते हैं।

कुछ इस तरह मिले पवन सिंह और खेसारी लाल यादव

रवि किशन की इस बात को सुनकर पवन सिंह चुप नहीं रह पाए और उन्होंने कहा कि भैया आप क्या चाहते हैं। वहीं खेसारी लाल यादव ने कहा हम दोनों के बीच ना कभी झगड़ा था ना है और ना होगा। बता दें कि इससे पहले रवि किशन मंच पर ‘जीना यहां मरना यहां’ गाने को गाते हुए नजर आए थे। इस दौरान भोजपुरी के कई स्टार्स मौजूद रहे।

खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह को बड़ा भाई कहते हुए किया संबोधित

रिपोर्ट की माने तो इस दौरान खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह को बड़ा भाई कहते हुए संबोधित किया और कहा कि वह हमेशा उनके बड़े भाई रहेंगे और उनके मार्गदर्शन में वह बहुत कुछ सीखते भी रहेंगेरहेंगे। उन्होंने उनके लिए एक गाना भी गाया वहीं खेसारी के बिहेवियर को देखकर पवन सिंह भी खुद को रोक नहीं सके और उन्होंने उसे उन्हें गले लगा लिया। ऐसे में सालों से चल रहे इस दुश्मनी का खात्मा हो गया है।

पवन और खेसारी की दोस्ती से काजल है साथ में आसमान पर

पवन सिंह और खेसारी लाल की दोस्ती से फैंस काफी खुश है और इस लिस्ट में भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी का नाम भी शामिल है। उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी खुशी को जाहिर करती हुई नजर आई। उन्होंने पवन सिंह और खेसारी लाल यादव की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “निशब्द मेरे फेवरेट पवन सिंह और खेसारी लाल यादव एक साथ। थैंक यू रवि किशन इस पल को देने के लिए नजर न लगे।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026