---Advertisement---

Peddi Box Office Collection Day 1: ‘पेड्डी’ की शानदार सेंचुरी, फिर भी इन 5 फिल्मों की बादशाहत के आगे घुटने टेकने पर मजबूर रामचरण -जाह्नवी कपूर!

Peddi Box Office Collection Day 1: जाह्नवी कपूर और रामचरण की मच अवटेड फिल्म पेड्डी ने ओपनिंग डे पर ऐतिहासिक कमाई की है. लेकिन फिर भी 5 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को ब्रेक नहीं कर सकी है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 5, 2026 10:37 पूर्वाह्न

Peddi Box Office Collection Day 1
Follow Us
---Advertisement---

Peddi Box Office Collection Day 1: जाह्नवी कपूर और रामचरण की मच अवटेड फिल्म पेड्डी ने ओपनिंग डे पर ताबड़तोड़ कमाई करके इतिहास रच दिया है.  पहले ही दिन 100 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली इस साउथ फिल्म ने वैसे तो कई रिकॉर्ड तोड़े हैं. लेकिन फिर भी कुछ ऐसी फिल्में हैं जिनकी बादशाहत को पेड्डी हिला तक नहीं सकी. ये एक स्पोर्ट्स-इमोशनल ड्रामा फिल्म है. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक बुच्ची बाबू सना ने इसे बनाया है. आदिवासी के इर्द-गिर्द घूमती इस फिल्म में रामचरण की एक्टिंग ने फैंस और विरोधी दोनों को चित कर दिया है.

Peddi Box Office Collection Day 1 कितना हुआ?

पेड्डी मूवी ने पहले दिन 112.49 करोड़  का कलेक्शन किया है. ये कमाई 12,412 शो से हुई है. भारत में इसका टोटल कलेक्शन 82.49 करोड़ रुपए है. वहीं, विदेशों में जाह्नवी कपूर और रामचरण की इस फिल्म ने 30 करोड़ की कमाई की है. इस साउथ फिल्म का बजट 350 करोड़ के आस-पास है. इसे तेलुगु, हिन्दी, तमिल , कन्नड़ और मलायलम भाषा में रिलीज किया गया है.पेड्डी एक ऐसे आदिवासी लड़के की कहानी है, जो स्पोट्स में बहुत अच्छा है. लेकिन दुनिया के नक्शे में उसका गांव ही गायब है. गरीब पिछड़े परिवार का लड़का कैसे दुनिया पर राज करता है. फिल्म इसी पर आधारित है. ये इमोशनल स्पोर्ट्स-पॉलिटिकल ड्रामा है. जिसे देखकर दर्शकों के आंसू छलक गए. बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं.

जाह्नवी कपूर और रामचरण की  फिल्म ‘पेड्डी’ इन 5 हिट मूवीज को नहीं पछाड़ सकी

रामचरण की एक्टिंग ने फिल्म और कैरेक्टर में जान डाल दी है. यही कारण है कि, इसने ऑपनिंग डे पर 1.12 करोड़ का कलेक्शन किया है. लेकिन अभी भी ये 5 फिल्मों को नहीं पछड़ा सकी है. इस लिस्ट में 217 करोड़ पहले दिन कमाने वाली प्रभास की साउथ मूवी ‘बाहुबली 2 द कंक्लूज’, 223 करोड़ कमाने वाली ‘आरआरआर’ , 159 करोड़ कमाने वाली ‘केजीएफ चैप्टर 2’, 129 करोड़ कमाने वाली ‘जवान ‘और 240 करोड़ से ऑपनिंग करने वाली ‘धुरंधर 2 द रिवेंज ‘का नाम शामिल है. पेड्डी की शुरुआत  काफी अच्छी है. वीकेंड पर ये कलेक्शन और भी ज्यादा बढ़ सकता है.

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026