---Advertisement---

Peddi Box Office Collection Day 11: रामचरण-जाह्नवी कपूर को क्या भूल गए दर्शक? बजट निकालने के लिए जूझ रहा ‘पेड्डी’ , जानें टोटल कमाई

Peddi Box Office Collection Day 11: रामचरण-जाह्नवी कपूर की फिल्म पेड्डी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी गिर गया है। जिसके कारण बजट निकाल पाना भी मुश्किल हो रहा है। लेकिन रविवार को मूवी ने मेकर्स को राहत की सांस जरुर दी है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 15, 2026 1:00 अपराह्न

Peddi Box Office Collection Day 11
Follow Us
---Advertisement---

Peddi Box Office Collection Day 11: साउथ फिल्मपेड्डी’ का दुनियाभर की ऑडियंस को इंतजार था। जैसे ही  ये 4 जून 2026 को रिलीज हुई फैंस ने जमकर प्यार लुटाया। हर तरफ साउथ सुपर स्टार रामचरण की एक्टिंग की तारीफ थी। वहीं, जाह्नवी कपूर के  सीन्स ने भी ऑडियंस का ध्यान खींचा। यही कारण है कि, पेड्डी ने ऑपनिंग डे पर  112 करोड़ का कलेक्शन करके सभी को चौंका दिया। देश और विदेश में ताबड़तोड़ कमाई करने वाली इस फिल्म का अब अचानक कलेक्शन गिर गया है। ये एक स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है। जिसको रिलीज के 11वें दिन भी  बजट निकालने के लिए जूझना पड़ रहा है।

Peddi Box Office Collection Day 11 कितना हुआ?

रामचरण-जाह्नवी कपूर की मूवी पेड्डी ने रिलीज के 11वें दिन अन्य दिनों के मुकाबले काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इस फिल्म ने रविवार को 9.20 करोड़ रुपए कमाए थे। ये कलेक्शन 4133 शोज से हुआ है। फिल्म में 13 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है। भारत में पेड्डी 216 करोड़ रुपए कमा चुकी है। वहीं, विदेशों में इसका टोटल ओवरसीज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 51.75 करोड़ रुपए हो चुका है। पेड्डी का टोटल वर्ल्ड वाइ़ड कलेक्शन 307.98 करोड़ रुपए है। इस मूवी का बजट 350 करोड़ के आस-पास है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से इसकी कमाई जिस तरह से गिरी है। उसे देखने के बाद डायरेक्टर बुची बाबू सना की टेंशन जरुर बढ़ी हुई है।  क्योंकि स्लो रफ्तार ने फिल्म को लागत निकालना मुश्किल कर दिया है।  रविवार की कमाई ने उम्मीद की जरुर किरण जगाई है। फिलहाल फिल्म दर्शकों की कमी को जेल रही है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

रामचरण-जाह्नवी कपूर की मूवी ‘पेड्डी’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क्यों गिरा?

जाह्नवी कपूर के विवाद सीन डालने के बाद भी पेड्डी की कमाई नहीं बढ़ सकी है। ऐसा माना जा रहा है कि, जब से मेकर्स ने जाह्नवी कपूर के विवादित सीन हटाए हैं, तब से कलेक्शन गिर रहा है। वहीं, अचानक से हिंदी और ओवरसीज मार्केट्स में स्लो कमाई ने भी फिल्म का कलेक्शन गिराया है। कुछ लोग सुस्त स्क्रीनप्ले को भी इसका जिम्मेदार मान रहे हैं। फिल्म को री-एडिटिंग के बाद रिलीज करना  इसका प्रमुख कारण माना जा रहा है। 14 जून को फिल्म ने अच्छी कमाई की है। जिसके कारण रामचरण की इस फिल्म के कलेक्शन में कुछ सुधार आया है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bharat Bhagya Vidhata Vs Main Vaapas Aaunga Vs Governor Vs Haunted 2 Box Office Collection Day 7

जून 19, 2026

Rajkumar Hirani

जून 19, 2026

Akshay Kumar

जून 19, 2026

Peddi Box Office Collection Day 15

जून 19, 2026

Sara Ali Khan

जून 19, 2026

Cocktail 2 Movie Review

जून 19, 2026