---Advertisement---

Peddi Box Office Collection Day 15: क्या 300 करोड़ से ज्यादा कमाई के बाद भी फ्लॉप होगा ‘पेड्डी’? फैंस ने रामचरण -जाहन्वी कपूर से क्यों फेरा मुंह?

Peddi Box Office Collection Day 15:  साउथ सुपर स्टार रामचरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'पेड्डी' को रिलीज हुए 15 दिन हो चुके हैं। लेकिन अभी तक ये अपना बजट नहीं निकाल सकी है। जिसके कारण मेकर्स की टेंशन बढ़ी हुई हैं। 

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 19, 2026 11:23 पूर्वाह्न

Peddi Box Office Collection Day 15
Follow Us
---Advertisement---

Peddi Box Office Collection Day 15:  रामचरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ का बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही बुरा हाल है। फिल्म अपनी कमाई निकालने के लिए काफी संघर्ष कर रही है। किसी भी मूवी के लिए 300 करोड़ का आंकड़ा पार करना  एक सपना होता है। लेकिन पेड्डी के लिए ये मुसीबत बना हुआ है। क्योंकि इस स्थिति में  मेकर्स को समझ नहीं आ रहा है वो खुश हो या फिर दुखी। दरअसल, पेड्डी का बजट ही इतना ज्यादा है कि, इसके गिरते कलेक्शन के साथ वहां पर पहुंचना ही सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है।

Peddi Box Office Collection Day 15 कितना हुआ?

पेड्डी फिल्म ने रिलीज के 15वें दिन 2 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 3769 शोज से हुई है। ये फिल्म का अब तक का सबसे कम कलेक्शन है। भारत में जाह्नवी कपूर और रामचरण की ये मूवी 228 करोड़ रुपए कामा चुकी है। वहीं, विदेशों में इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 52.60 करोड़ रुपए है। पेड्डी का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 233.65 करोड़ रुपए हो चुका है। रामचरण की इस फिल्म का बजट 350 करोड़ से ज्यादा बताया जा रहा है। यही इसकी सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। क्योंकि रामचरण की इस फिल्म ने 15वें दिन लगभग दम तोड़ दिया है। जिस स्लो रफ्तार से ये आगे बढ़ रही है। उसे देखकर फैंस को लग रहा है कि, ये फ्लॉप साबित हो सकती है। पेड्डी को हिट होन के लिए कम से कम 500 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आंकडा चाहिए होगा। जो काफी चुनौतीपूर्ण लग रहा है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के  ये आंकड़े Sacnilk ने जारी कि ए हैं।

रामचरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ के कलेक्शन में गिरावट के कारण

‘पेड्डी’ फिल्म का डारेक्शन बुची बाबू सना ने किया है।  मूवी से ऑडियंस को काफी उम्मीदें हैं।  लेकिन ऑडियंस ने इससे दूरी बनाना शुरु कर दिया है। पेड्डी से दर्शकों के कुछ हद तक दूरी बनाने का कारण फिल्म में जाह्नवी कपूर के किरदार का अधिक अंग-प्रदर्शन विवाद बताया जा रहा है। जिसके बाद मेकर्स को रिएडिट करके दोबारा रिलीज कना पड़ा है। इसमें 6 मिनट का बदलाव हुआ है।  ‘पेड्डी’ एक स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा तेलुगु  फिल्म है। जो हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा  में भी रिलीज हुई है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026