---Advertisement---

Pawan Singh: पत्नी ज्योति सिंह के दिल में बसते हैं पावरस्टार! तलाक विवाद के बीच 40वें जन्मदिन पर दिया ऐसा तोहफा कि मच गई सनसनी

तलाक विवाद के बीच पावरस्टार Pawan Singh की पत्नी ज्योति सिंह ने उनके 40वें जन्मदिन पर शुभकामना संदेश देते हुए प्रतिक्रिया दी है। ज्योति सिंह की इस प्रतिक्रिया को लेकर सोशल मीडिया पर खूब सनसनी मची है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 5, 2026 1:39 अपराह्न

Pawan Singh
Follow Us
---Advertisement---

Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा जगत से होते हुए अब राजनीति में भी अच्छा नाम कमा चुके पवन सिंह आज 5 जनवरी, 2025 को अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस दौरान देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों से पावरस्टार के समर्थकों ने शुभकामनाओं की झड़ी लगा दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से लेकर फेसबुक, इंस्टाग्राम तक पर पवन सिंह का नाम ट्रेंड कर रहा है। इस दौरान पवन सिंह के नाम एक खास शुभकामना संदेश आया है जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया है।

ये विशेष बधाई संदेश है उनकी पत्नी ज्योति सिंह का जो बगावत करते हुए काराकाट से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुकी है। पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच तलाक को लेकर विवाद जारी है। बावजूद इसके ज्योति सिंह ने शुभकामना संदेश जारी कर मानो अपने पति को खास तोहफा दे दिया है जिसको लेकर सनसनी सी मची है।

पावरस्टार Pawan Singh के जन्मजिन पर पत्नी ज्योति सिंह की प्रतिक्रिया

ये जगजाहिर है कि पवन सिंह और उनकी पत्नी के बीच छत्तीस का आंकड़ा है। चुनावी संग्राम के दौरान भी दोनों मुखर तौर पर एक-दूसरे का सांकेतिक विरोध कर चुके हैं। इससे इतर दोनों के बीच तलाक को लेकर विवाद का दौर भी लंबे समय से जारी है। इस बीच आज पवन सिंह के 40वें जन्मदिन पर उनकी पत्नी ज्योति सिंह की प्रतिक्रिया को उनके लिए तोहफे के तौर पर देखा जा रहा है। जिस ज्योति सिंह के साथ तलाक होने की बात सामने आ रही है।

उसी महिला ने पवन सिंह के जन्मदिन पर शुभकामना देते हुए ईश्वस से उनकी सभी मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थका की है। ज्योति सिंह के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है “हैप्पी बर्थडे, भगवान आपकी सारी विश पूरी करें।” इस दौरान ज्योति सिंह ने उस वीडियो को भी पोस्ट किया है जिसमें पवन सिंह अपने तमाम समर्थकों के साथ केक काटते हुए अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इसको लेकर सनसनी सी मची है।

पवन सिंह के जन्मदिन पर लगा बधाइयों का तांता

पावरस्टार के 40वें जन्मदिन पर आज बधाइयों का तांता लगा है। सिनेमा जगत से लेकर राजनीति क्षेत्र के तमाम दिग्गजों ने भी पावरस्टार को जन्मदिन की बधाई दी है। मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव निरहुआ, रवि किशन समेत तमाम अन्य साथियों ने पवन सिंह के लंबी उम्र की कामना करते हुए उनके नाम शुभकामना संदेश जारी किया है। इससे इतर लाखों की संख्या में पावरस्टार के समर्थकों ने इस्टाग्राम से लेकर फेसबुक, एक्स पर पवन सिंह को मेंशन करते हुए बधाई दिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Pakistan Afghanistan War

फ़रवरी 28, 2026

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Rain Alert 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026