---Advertisement---

Prabhas: भगवान राम के बाद भोलेनाथ बनकर आएंगे साउथ स्टार! अक्षय की हीरोइन संग दिखाएंगे बिग बजट फिल्म में जलवा

Prabhas: साउथ के सुपरस्टार प्रभास पिछली बार ‘आदिपुरुष‘ फिल्म में भगवान राम के किरदार में नजर आए थे। यह बात सच है कि इस बिग बजट फिल्म को लोगों ने सिरे से नकार दिया था और यह सुपर फ्लॉप साबित हुई थी। हालांकि अब मान जा रहा है कि प्रभास बहुत जल्द भगवान राम का ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 10, 2023 3:52 अपराह्न | Updated: सितम्बर 10, 2023 5:46 अपराह्न

prabhas
Follow Us
---Advertisement---

Prabhas: साउथ के सुपरस्टार प्रभास पिछली बार ‘आदिपुरुष‘ फिल्म में भगवान राम के किरदार में नजर आए थे। यह बात सच है कि इस बिग बजट फिल्म को लोगों ने सिरे से नकार दिया था और यह सुपर फ्लॉप साबित हुई थी। हालांकि अब मान जा रहा है कि प्रभास बहुत जल्द भगवान राम का किरदार निभाने के बाद शिव के किरदार में नजर आने वाले हैं। जी हां, यह हम नहीं बल्कि यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह बात सच है कि प्रभास के पास पाइपलाइन में कई प्रोजेक्ट्स है लेकिन अब उनका नाम एक और फिल्म से जुड़ गया है। अगर रिपोर्ट्स की माने तो साउथ सुपरस्टार की एंट्री तेलुगू फिल्म कनप्पा में हो चुकी है और कहा जा रहा है कि इस फिल्म में वह भगवान शिव के किरदार में नजर आ सकते हैं।

आखिर क्यों उड़ रही ये अफवाहें

अगर इस साउथ फिल्म ‘कनप्पा’ की बात करें तो इसमें कई स्टार्स पहले ही नजर आने वाले थे। अब यह कहा जा रहा है कि बिग बजट फिल्म में प्रभास की भी एंट्री कंफर्म मानी जा रही है। दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्ट पर रमेश माला ने लिखा, “विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, दिग्गज स्टार प्रभास अभिनेता विष्णुमांचू के ड्रीम प्रोजेक्ट कन्नप्पा – ए ट्रू एपिक इंडियन टेल में एक प्रमुख महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे! एक रोमांचक सहयोग।” इस खबर को शेयर करते हुए साउथ स्टार विष्णु मांचू ने इसे कंफर्म किया है और उन्होंने लिखा, “हर हर महादेव।” फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की बहन आएगी फिल्म में नजर

अगर ‘कनप्पा’ फिल्म की बात कर तो इसका निर्देशन मुकेश कुमार सिंह कर रहे हैं तो विष्णु मंचू भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म में कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन की एंट्री भी मानी जा रही है और कहा जा रहा है कि वह साउथ सुपरस्टार के अपोजिट नजर आएंगी। एक्ट्रेस पहले अक्षय कुमार के साथ ‘फिलहाल’ गाने से चर्चा में आई थी। फिलहाल इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं सामने आई है लेकिन फैंस के बीच कयासों का दौर जारी हो गया है। अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो बहुत जल्द प्रभास ‘सालार‘ में नजर आने वाले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026