Prakash Raj: दिग्गज अभिनेता और डायरेक्टर की लिस्ट में शुमार प्रकाश राज की मां का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। सोशल मीडिया पर आखिर क्यों एक्टर का गुस्सा फूटा है और उन्होंने राक्षस तक कह दिया। दरअसल सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना वीडियो चर्चा में है जहां प्रकाश राज खुद को नास्तिक बताते हैं। हालांकि इस दौरान उनका एक और क्लिप भी चर्चा में है जहां वह अपनी मां को क्रिश्चियन रीति रिवाज से अंतिम संस्कार करते हुए नजर आए। इसकी वजह से सोशल मीडिया पर लोग बहस करने लगे और अब इसका जवाब देते हुए प्रकाश राज ने हेटर्स का मुंह बंद किया है।
मां को लेकर ट्रोल करने वालों को Prakash Raj ने क्या कहा
Yes. I don’t believe in god .. but my mother believed in her god . Who am i to deny her .. the right to be buried according to her belief. This is the basic respect we give one another. Will you Hate mongering monsters understand this #justasking https://t.co/vD1GhySf3M
— Prakash Raj (@prakashraaj) April 2, 2026
दरसल प्रकाश राज के एक पुराने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया, “खुद को नास्तिक कहते हैं और कहते हैं कि उन्हें भगवान पर विश्वास नहीं है फिर भी उन्होंने ईसाई रीति-रिवाजों से अपनी मां का अंतिम संस्कार किया।” मां की अंतिम संस्कार को लेकर इस बहस को देखकर प्रकाश राज चुप नहीं रहे और उन्होंने लिखा, “हां। मैं भगवान में विश्वास नहीं करता.. लेकिन मेरी मां अपने भगवान में विश्वास करती थीं। मैं कौन होता हूं उन्हें उनके विश्वास के अनुसार दफनाने के अधिकार से मना करने वाला.. यही वह बेसिक सम्मान है जो हम एक-दूसरे को देते हैं। क्या तुम नफरत फैलाने वाले राक्षस यह समझोगे।”
मां के निधन पर भावुक प्रकाश राज ने कही थी ये बात
यह सच है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुखर होकर जवाब देने में प्रकाश राज कभी भी पीछे नहीं रहते हैं और वह सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में होते हैं। मां की तस्वीर शेयर कर उन्होंने लिखा था, “धन्यवाद आप सभी को दयालुता और दिल को छू लेने वाले शब्दों के लिए, दुख की इन घड़ियों में आपके ये शब्द मेरे और मेरी परिवार के लिए बहुत मायने रखते हैं। अम्मा हर चीज के लिए आपका शुक्रिया आपसे बहुत प्यार करता हूं आपकी बहुत याद आएगी।”
हेटर्स को जिस तरह से उन्होंने जवाब दिया उसकी वजह से प्रकाश राज चर्चा में आ गए हैं। बीते दिन उन्होंने धुरंधर 2 पर रिव्यू देकर भी विवादों में आए थे।






