---Advertisement---

टीवी से शुरुआत करने वाली Priyanka Chahar Chaudhary को मिली बड़ी कामयाबी, ट्रेलर देख लोग बोले “अब हम इन्हें बॉलीवुड…

टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली Priyanka Chahar Chaudhary को अब बहुत बड़ी कामयाबी मिली है। चलिए जानते हैं वह क्या है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 26, 2024 5:16 अपराह्न

Priyanka Chahar Chaudhary
Follow Us
---Advertisement---

Priyanka Chahar Chaudhary: सोशल मीडिया सेंसेशन और मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत एक टीवी सीरियल से की थी। सीरियल उड़रियां में एक्ट्रेस को लोगों का खूब प्यार मिला, जिसके बाद प्रियंका को मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस में भी देखा गया। शो से एक्ट्रेस ने अंधा फेम कमाया और कई हिट गानों में नजर आईं। यहीं आपको बता दें अब एक्ट्रेस को काफी ज्यादा बड़ी कामयाबी मिली है जिसे सुन उनके चाहने वाले काफी ज्यादा खुश हो गए और उन्हें बॉलीवुड में देखने की मांग करने लगें। चलिए जानते हैं वो कामयाबी क्या है।

Priyanka Chahar Chaudhary को मिली बड़ी कामयाबी

एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी ने अपने कई इंटरव्यूज में यह खुलासा किया कि, वह एक आर्मी फैमिली से ताल्लुक रखती हैं और उन्हें एक्टिंग के लिए कोई सपोर्ट करने वाला नहीं था लेकिन, उन्होंने हिम्मत दिखाई और एक्टिंग में कदम रखा। इसी के साथ आपको बता दें अब एक्ट्रेस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है और जल्द अपकमिंग वेब सीरीज “दस जून की रात” में नजर आने वाली हैं।

कॉमेडी, सस्पेंस और एंटरटेनमेंट से भरपूर है ट्रेलर

सीरीज दस जून की रात का ट्रेलर जियो सिनेमा के ऑफिशियल पेज पर रिलीज कर दिया गया है। इसी के साथ आपको बता दें, प्रियंका की इस सीरीज का ट्रेलर कॉमेडी, सस्पेंस और एंटरटेनमेंट से भरपूर है और जिसमें एक्ट्रेस पनौती लड़के यानी तुषार की लाइफ में गुड लक बनकर आई है। वेब सीरीज को 4 अगस्त 2024 से जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया जाएगा।

प्रियंका को बॉलीवुड में देखना चाहते हैं फैंस

जैसे ही लोगों ने एक्ट्रेस की सीरीज का ट्रेलर और उसमें प्रियंका की शानदार एक्टिंग देखी वह सभी उन्हें बॉलीवुड में देखने की मांग करने लगे। इसी बीच एक यूजर ने लिखा “अब हम प्रियंका को बॉलीवुड मूवीज में देखना चाहते हैं” वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया “मेरी प्रियंका बॉलीवुड की हिरोइन है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026