---Advertisement---

Priyanka Chopra: बर्थडे पार्टनर विन डीजल ने ‘द ब्लफ’ एक्ट्रेस को कहा ‘शानदार’, निक जोनस को किस करते वीडियो वायरल

Priyanka Chopra: जहां एक तरफ प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड दिग्गज विन डीजल ने तारीफ की है तो वहीं दूसरी तरफ उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है जहां वह अपने पति निक जोनस पर प्यार लुटाती हुई नजर आई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 18, 2026 2:27 अपराह्न

Priyanka Chopra
Follow Us
---Advertisement---

हॉलीवुड की मशहूर हस्ती की बात करें तो विन डीजल ने प्रियंका चोपड़ा को लेकर कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है। द ब्लफ की प्रीमियर के दौरान आखिर विन डीजल ने ऐसा क्या कहा जिसने उनके फैंस को एक्साइटेड कर दिया। प्रियंका चोपड़ा को लेकर वीडियो क्लिप ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। वहीं दूसरी तरफ प्रीमियर के दौरान अपने पति निक जोनस को देसी गर्ल किस करते हुए नजर आई है। सोशल मीडिया पर एक के बाद एक क्लिप चर्चा में है जिसे देखने के बाद प्रियंका के फैंस उन पर प्यार लुटाने में पीछे नहीं हैं। आइए जानते हैं आखिर विन डीजल ने देसी गर्ल की तारीफ में क्या कहा है।

विन डीजल ने प्रियंका चोपड़ा की तारीफ में क्या कहा

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IIFA Awards (@iifa)

विन डीजल प्रियंका चोपड़ा के बारे में बात करते हुए कहते हैं कि सबसे पहले मैं आपको एक छोटा सा सीक्रेट बताने जा रहा हूं इस फिल्म में प्रियंका शानदार है और बहुत ही जबरदस्त टैलेंटेड है। जब यूरोप में मेरे बच्चों की इनकी मुलाकात हुई तब वह उनके साथ काफी अच्छी थी। हमारा जन्मदिन एक ही है और मैं चाहता हूं कि आप सिर्फ स्वर्गीय नेल्सन मंडेला के बारे में सोचे। हम सब इस दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

निक जोनस संग प्रियंका चोपड़ा का किस हो रहा वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by People Magazine (@people)

वहीं द ब्लफ के प्रीमियर से एक और वीडियो वायरल हो रहा है जब जहां कैमरे पर सबके सामने प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस को किस करते हुए नजर आ रही है। वहीं इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खलबली मजा दी है और लोग उनकी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। निश्चित तौर पर कपल गोल सेट करने में प्रियंका और निक का कोई जवाब नहीं है।

 

कब रिलीज हो रही प्रियंका चोपड़ा की द ब्लफ

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा द ब्लफ में नजर आने वाली है जिसे फ्रैंक ई. फ्लावर्स ने डायरेक्ट किया है। यह एक पीरियड एक्शन-एडवेंचर है जिसमें प्रियंका एर्सेल ब्लडी मैरी बोडेन का रोल कर रही है जो एक पुरानी समुद्री डाकू है।प्रियंका चोपड़ा की यह फिल्म 25 फरवरी को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Asha Bhosle

अप्रैल 13, 2026

Ghaziabad Viral Video

अप्रैल 13, 2026

Rakhi Sawant

अप्रैल 13, 2026

Jaipur Viral Video

अप्रैल 13, 2026

Viral Video

अप्रैल 13, 2026

Asha Bhosle

अप्रैल 13, 2026