---Advertisement---

पति निक के कॉन्सर्ट में फैंस की भीड़ संग Priyanka Chopra ने जमकर किया डांस, ऑडियंस के बीच का BTS वीडियो वायरल

Priyanka Chopra: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आए दिन सुर्खियों में होती हैं। एक्ट्रेस काम के अलावा अपनी बेटी मालती और पति निक जोनस की वजह से भी लाइमलाइट में रहती हैं। लोग दोनों की जोड़ी को खूब पसंद करते हैं। वहीं प्रियंका और निक भी हर मोड़ पर एक-दूसरे के साथ खड़े नजर ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 20, 2023 1:55 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Priyanka Chopra: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आए दिन सुर्खियों में होती हैं। एक्ट्रेस काम के अलावा अपनी बेटी मालती और पति निक जोनस की वजह से भी लाइमलाइट में रहती हैं। लोग दोनों की जोड़ी को खूब पसंद करते हैं। वहीं प्रियंका और निक भी हर मोड़ पर एक-दूसरे के साथ खड़े नजर आते हैं। कपल एक-दूसरे की सक्सेस को खूब एन्जॉय करते हैं और इस बात का सबूत है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो। इस वीडियो में प्रियंका पति निक के कॉन्सर्ट को दिल खोलकर एन्जॉय कर रही हैं। सोशल मीडिया पर लोग इसे खूब एन्जॉय कर रहे हैं।

वायरल वीडियो में झूमती नजर आईं प्रियंका

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्रियंका निक के कॉन्सर्ट को खूब एन्जॉय कर रही हैं। इस कॉन्सर्ट का बीटीएस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है जिसमें एक्ट्रेस दर्शकों के बीच में खूब मस्ती कर रही हैं। इस दौरान वह कूल लुक में टशन दिखा रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस दर्शकों के बीच में जाकर कॉन्सर्ट में झूमती नजर आ रही हैं। वह हाथ हिलाकर पोज दे रही हैं और पति को चीयर अप कर रही हैं। फैंस के बीच यह वीडियो छाई हुई है और लोग प्रियंका की खूब तारीफ कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: पार्टी में बेबी बंप को बार-बार छुने पर ट्रोल हुईं Gauhar Khan, यूजर्स बोले- ‘ये बात इतना एक्सपोज करने की भी नहीं है’

जल्द कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं प्रियंका

गौरतलब है कि हाल ही में निक जोनस ने एक अवार्ड सेरेमनी में कहा था कि वह काफी लकी हैं कि उनकी लाइफ में प्रियंका और मालती हैं जो उन्हें काफी सपोर्ट करते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही सैम ह्यूगन के साथ एक हॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली हैं। उनकी पाइपलाइन में कई प्रोजेक्ट्स है। एक्ट्रेस बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ में भी नजर आने वाली हैं। प्रियंका बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में एक ब्रांड बन चुकी हैं और लोग उन्हें खूब पसंद भी कर रहे हैं।

Also Read: भारत में George Soros के निशाने पर PM Modi, लोकतांत्रिक ढांचे पर वार करने की बात को लेकर कांग्रेस ने भी लगाई लताड़

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026