---Advertisement---

Priyanka Chopra ने फैंस को खास फोटोज दिखाकर हेटर्स को दी ये वार्निंग, देख यूजर्स बोले- ‘आप हमेशा सुपर रॉकस्टार रहोगे’

Priyanka Chopra: अपनी पुरानी फोटो शेयर कर प्रियंका चोपड़ा ने फैंस से कहीं ये बात, खुद से प्यार करने की सलाह देते हुए एक्ट्रेस ने जीता लोगों का दिल। आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 1, 2024 12:12 अपराह्न

Priyanka Chopra
Follow Us
---Advertisement---

Priyanka Chopra: बॉलीवुड इंडस्ट्री में धमाल मचाने वाली प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) फिलहाल हॉलीवुड की चर्चित नाम बन चुकी है। यह सच है कि फैंस के बीच वह सुर्खियों में बनी रहती है और सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी फोटो शेयर कर फैंस को खास तोहफा देती है। इस सब के बीच प्रियंका ने अपनी थ्रोबैक तस्वीर से एक कोलाज शेयर कर हेटर्स को वार्निंग देती हुई नजर आई। इसके बाद वह चर्चा में आ गई है। आइए जानते हैं आखिर क्या है यह पूरा माजरा।

Priyanka Chopra का वार्निंग

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी दो तस्वीर की एक कोलाज शेयर कर फैंस को तोहफा दी है जिसमें वह 9 साल की और 17 साल की है। 42 साल की प्रियंका चोपड़ा ने इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “वॉर्निंग. प्लीज 9 साल की मुझे ट्रोल मत कीजिएगा।”

Priyanka Chopra का ट्रांसफॉर्मेशन है हैरान करने वाला

“यह सोचना बहुत ही अजीब है कि यौवन और सजने-संवरने से एक लड़की पर क्या असर पड़ता है। बाईं ओर मैं अपनी किशोरावस्था से पहले की अजीबोगरीब उम्र की तस्वीर में, जिसमें मैंने “बॉय कट” हेयरस्टाइल बनाया हुआ था, ताकि स्कूल में यह बोझिल न हो। (धन्यवाद मां @drmadhuakhourichopra ) मैं कटोरी कट से इस पर आई। तो यह एक जीत थी। और दाईं ओर मैं 17 साल की हूं, जिसने वर्ष 2000 में मिस इंडिया का खिताब जीता था और बालों, मेकअप और कपड़ों की चमक में डूबी हुई हूं। दोनों तस्वीरें एक दशक से भी कम समय के अंतराल पर ली गई हैं।
जैसा कि ब्रिटनी स्पीयर्स ने बहुत ही स्पष्ट रूप से कहा है.. मैं एक लड़की नहीं हूं, अभी तक एक महिला नहीं हूं। मनोरंजन की बड़ी दुनिया में प्रवेश करते समय मुझे बिल्कुल ऐसा ही महसूस हुआ था।”

Priyanka Chopra ने दी खुद से प्यार करने की सलाह

प्रियंका ने आगे लिखा, “लगभग 25 साल बाद.. अभी भी इसे समझने की कोशिश कर रही हूँ। हालांकि, क्या हम सभी ऐसा नहीं करते हैं? अपने बचपन को याद करके मैं आज खुद के प्रति दयालु हो जाती हूँ। अपने बचपन के बारे में सोचें और उसने आपके लिए कितना कुछ किया है। खुद से प्यार करो, आज तुम जिस मुकाम पर हो, वहां पहुंचने के लिए तुमने बहुत कुछ सहा है। तुम्हारे बचपन ने तुम्हारे लिए क्या किया? अपना #growupchallenge पोस्ट करो। इस साइड बाय साइड तस्वीर को बनाने और मुझे भेजने वाले को धन्यवाद।”

Priyanka Chopra पर फैंस लुटा रहे प्यार

इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस जमकर तैयार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा क्वीन तो दूसरे ने कहा आप बेस्ट हो हमेशा। एक यूजर ने कहा सुपर रॉकस्टार रहोगे आप हमेशा। फोटोज को अब तक 7 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका बहुत जल्द ‘द ब्लफ’ में नजर आने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chauhaan Teaser

जून 25, 2026

Prahaar Teaser

जून 25, 2026

Mirzapur The Movie

जून 25, 2026

Welcome To The Jungle Advance Booking

जून 25, 2026

Sanjay Leela Bhansali

जून 25, 2026

Samantha Ruth Prabhu

जून 25, 2026