---Advertisement---

पति Nick Jonas के लाइव कॉन्सर्ट में उमड़ी भयंकर भीड़ को देख Priyanka Chopra हुई भावुक , दिया खास रिएक्शन

Priyanka Chopra : पति Nick Jonas के लाइव कॉन्सर्ट के सक्सेसफुल होने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने एक भावुक कर देने वाला कमेंट किया है। निक की परफॉर्मेंस से वो काफी इंप्रेस दिखी हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 12, 2025 11:42 पूर्वाह्न

Priyanka Chopra
Follow Us
---Advertisement---

Priyanka Chopra : बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने पति Nick Jonas के लाइव कॉन्सर्ट से इतनी ज्यादा प्रभावित हुई कि, इमोशनल कमेंट करने पर मजबूर हो गई। आपको बता दें, बीती रात न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में जोनास ब्रदर्स ने परफॉर्म किया। जिसकी कुछ तस्वीरों और वीडियो को निक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया। उन्होंने इस पल को बेहद खास बताया है। पति की परफॉर्मेंस को देख देसी गर्ल ने कमेंट में लिखा ‘सो प्राउड’ यानी की उन्हें बहुत ज्यादा गर्व है। आपको बता दें, जोनस ब्रदर्स ‘ग्रीटिंग्स फ्रॉम योर होमटाउ टूर’ कर रहे हैं। जिसके चलते वो अलग-अलग जगह परफॉर्म करेंगे।

Nick Jonas ने भाइयों के साथ किया लाइव कॉन्सर्ट

Nick Jonas ने अपने इस्टाग्राम पर अपने लाइव कॉन्सर्ट से जुड़ी फोटो और वीडियो को अपलोड करते हुए कैप्शन में लिखा, “मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता कि पिछली रात मेरे और मेरे परिवार के लिए क्या मायने रखती थी। इस जगह पला-बढ़ा होना और 52 हज़ार लोगों की खचाखच भरी भीड़ के सामने प्रस्तुति देने का मौका मिलना वाकई एक सपने के सच होने जैसा था।

Watch Post

उन खास मेहमानों का तो कहना ही क्या जिन्होंने इतने शानदार प्रदर्शन दिए जो पिछले 20 सालों के हमारे सफ़र को दर्शाते हैं। मेरा दिल भर आया है। 10 अगस्त, 2025 को जो कुछ हुआ था, उसे पूरी तरह से समझने में मुझे शायद कुछ दिन, शायद हफ़्ते लगेंगे, लेकिन मैं आपको एक बात ज़रूर बताऊँगा, मैं कल रात ब्रिस्टो में मंच पर वापस आने और जीवन, परिवार और संगीत के इस उत्सव को जारी रखने के लिए बेताब हूँ।”

पति निक जोनस की परफॉर्मेंस पर क्या बोली Priyanka Chopra?

पति निक के पोस्ट ने प्रियंका चोपड़ा को भावुक कर दिया । उन्होंने अपने पति की सक्सेस पर लिखा, सो प्राउड उन्हें बहुत गर्व है। आपको बता दें, The Jonas20: Greetings from Your Hometown Tour के 52 शो होंगे। जिसे 14 नवंबर को कनेक्टिकट के अनकासविले में क्लोज किया जागा। इस दौरान निक जोनस अपने भाइयों के साथ परफॉर्म करेंगे।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026

Diljit Dosanjh

नवम्बर 2, 2026

Yo Yo Honey Singh

नवम्बर 2, 2026