---Advertisement---

परिणीति की शादी से गायब Priyanka Chopra की मुम्बई में एंट्री, यूनिक पेंडेंट पर अटकी लोगों की नजरें

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा भारत आ चुकी है। परिणीति चोपड़ा की शादी के 1 महीने बाद एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान वह कूल और कंफर्टेबल लुक में नजर आई। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 27, 2023 3:20 अपराह्न

priyanka chopra
Follow Us
---Advertisement---

Priyanka Chopra: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी बहन परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी से गायब रही थी। लोगों की नजरें उन पर थी लेकिन किसी प्रोजेक्ट की वजह से वह भारत नहीं आ पाई थी। हालांकि बहन की शादी के 1 महीने बाद देसी गर्ल एक खास मकसद से मुंबई पहुंच चुकी है। एयरपोर्ट पर उन्हें स्पॉट किया गया और इस दौरान उनके एलिगेंट लुक ने लोगों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो चर्चा में है। आईए देखते हैं आखिर क्या है खास।

कंफर्टेबल लुक में स्पॉट हुईं प्रियंका

जहां तक प्रियंका चोपड़ा के इस लुक की बात करें तो एयरपोर्ट पर वह फैशन का एक अलग तड़का लगाती हुई नजर आई। इस दौरान वह ब्लैक क्रॉप स्पेग्री के साथ मैचिंग ब्लैक लॉन्ग ब्लेजर और ग्रे जॉगर्स में कुल और कंफर्टेबल अंदाज दिखा रही हैं। उनके लुक को देखने के बाद फैंस हैरान रह गए क्योंकि एयरपोर्ट के लिए यह काफी कंफर्टेबल है।

खास पेंडेंट से लूट ली लाइमलाइट

इस दौरान लोगों का ध्यान जिस चीज ने खींचा वह है प्रियंका के गले में पेंडेंट जो वाकई काफी खास है। दरअसल प्रियंका के इस पेंडेंट की बात करें तो यह उनकी बेटी मालती से जुड़ा है। एक्ट्रेस के पेंडेंट पर उनकी बेटी MALTI का नाम लिखा हुआ है जिसे वह फ्लॉन्ट कर रही है। इस दौरान एक्ट्रेस मिनिमल नेचुरल मेकअप के साथ ओपन हेयर स्टाइल में नजर आ रही है। वहीं पैपराजी और फैंस से देसी गर्ल हाथ जोड़कर मिलती है।

इस मकसद से भारत आई हैं प्रियंका

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा भारत मामा फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने के लिए पहुंची है। जियो मामी फिल्म फेस्टिवल के लिए प्रियंका भारत आई है। ऐसे में देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या वह अपनी नई नवेली शादीशुदा बहन परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा से मुलाकात करती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anil Kapoor

जून 29, 2026

Bigg Boss 19

जून 29, 2026

Awarapan 2 Official Teaser

जून 29, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 29, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 10

जून 29, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 3

जून 29, 2026