---Advertisement---

Priyanka Chopra ऑस्कर नॉमिनेटेड To Kill A Tiger को लेकर नजर आई क्रेजी, तारीफ में कहीं ये बात

Priyanka Chopra: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक अलग छाप छोड़ने वाली प्रियंका चोपड़ा को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। ग्लोबल देसी गर्ल बन चुकी प्रियंका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है और अक्सर किसी न किसी मुद्दे पर बात करती हुई दिखाई देती हैं। इस बीच उन्होंने ऑस्कर अवार्ड ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 26, 2024 11:07 पूर्वाह्न

priyanka chopra
Follow Us
---Advertisement---

Priyanka Chopra: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक अलग छाप छोड़ने वाली प्रियंका चोपड़ा को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। ग्लोबल देसी गर्ल बन चुकी प्रियंका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है और अक्सर किसी न किसी मुद्दे पर बात करती हुई दिखाई देती हैं। इस बीच उन्होंने ऑस्कर अवार्ड 2024 के लिए नॉमिनेटेड फिल्म ‘टू किल ए टाइगर’ की तारीफ में कुछ ऐसा कहती हुई नजर आई जिसकी वजह से वह चर्चा में आ गई है। दरअसल इस फिल्म को 93वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट किया गया है।

Priyanka Chopra हुई मुरीद

इस डॉक्यूमेंट्री की बात करें तो निशा पाहुजा की डॉक्यूमेंट्री फिल्म में एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर प्रियंका चोपड़ा शामिल हुई है। ऐसे में उन्होंने फिल्म का ट्रेलर जारी करते हुए लोगों को बताया कि यह वाकई काफी अद्भुत है। यह ट्रेलर भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इसे शेयर करते हुए यह कहा गया कि जिस तरह महिलाओं के साथ लगातार उत्पीड़न हो रहे हैं। हमें खुद से पूछना होगा कि क्या हमारे देश के बुनियादी ढांचे में कोई कमी है।

Priyanka Chopra ने दिखाई ट्रेलर की झलक

जहां तक इस ट्रेलर की बात करें तो यह एक ऐसी लड़की की कहानी है जो 13 साल की उम्र में उत्पीड़न की शिकार हो जाती है। कैसे एक पिता आरोपियों और समाज के खिलाफ लड़ रहा होता है। बाद में समाज आरोपियों की गलती को नादानी बता देता है और लड़की और उसके पिता के खिलाफ खड़ा हो जाता है। बेटी के लिए पिता की यह लड़ाई निश्चित तौर पर इमोशनल और फैमिली ड्रामा भी है जिसमें कई मिस्ट्री है और यही वजह है कि प्रियंका चोपड़ा ने ट्रेलर को जारी करते हुए कहा यह सचमुच अद्भुत है।

हॉलीवुड में पॉपुलर नाम Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में पॉपुलर नाम बन चुकी है। वह अक्सर किसी न किसी प्रोजेक्ट की वजह से सुर्खियों में होती है। वहीं सोशल मीडिया पर वह अपने पति निक और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ तस्वीर भी शेयर करती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Avneet Kaur

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Anudeep Katikala

अप्रैल 15, 2026

Rajesh Khanna

अप्रैल 15, 2026

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026

Rakhi Sawant

अप्रैल 15, 2026