---Advertisement---

Priyanka Chopra-Nick Jonas बेटी के लिए इस तरह दिखे प्रोटेक्टिव, स्टाइलिश अंदाज में विदेश हुए रवाना

Priyanka Chopra-Nick Jonas: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ विदेश रवाना हो चुकी है। लॉस एंजेलिस में दोनों अपने घर लौट चुके हैं। भारत में लंबी छुट्टी बिताने के बाद वे वापस लौटे हैं। वहीं एयरपोर्ट पर उन्हें स्पॉट किया गया और उनका लुक सोशल ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 31, 2024 10:45 पूर्वाह्न | Updated: मार्च 31, 2024 3:25 अपराह्न

Priyanka Chopra-Nick Jonas
Follow Us
---Advertisement---

Priyanka Chopra-Nick Jonas: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ विदेश रवाना हो चुकी है। लॉस एंजेलिस में दोनों अपने घर लौट चुके हैं। भारत में लंबी छुट्टी बिताने के बाद वे वापस लौटे हैं। वहीं एयरपोर्ट पर उन्हें स्पॉट किया गया और उनका लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। कहने में दो राय नहीं है की देसी गर्ल अपने अंदाज से एक बार फिर सुर्खियां बटोरने में कामयाब रही। उन्होंने जिस तरह अपनी बेटी को पैपराजी से बचाया वह काबिले तारीफ है। वहीं निक जोनस खास अंदाज में साथ देते नजर आए। वीडियो देख लोग तारीफ करने पर मजबूर है।

अंदाज से दिल जीत गई प्रियंका

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और मालती जब कार से उतरते हैं तब निक पैपराजी को चुप रहने का इशारा करते हैं। शायद उनका यह इशारा मालती के लिए था क्योंकि वह नींद में नजर आई।इतना ही नहीं आगे चलकर निक अपनी बेटी पर प्यार लुटाते भी नजर आते हैं। वह उनके माथे को चुनते हैं। वहीं बेटी को प्रियंका ने एक शॉल से लपेट रखा था।

खास लुक में दिखीं प्रियंका और फैमिली

निश्चित तौर पर एक बार फिर लोगों की निगाहें निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा और मालती की ड्रेसिंग सेंस पर अटक गई। कहने में दो राय नहीं है कि उनका फैशन सेंस देखने लायक रहा। जहां ब्लैक शर्ट और ग्रीन पेंट को सनग्लासेस के साथ कैरी किया। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने व्हाइट शर्ट और मैचिंग पैंट को स्नीकर्स से कंप्लीट कर रही है। वहीं उन्होंने एक शॉल को भी किया था जिससे उन्होंने मालती को लपेट रखा था। इतना ही नहीं मालती पिंक फ्लोरल ड्रेस में काफी क्यूट नजर आ रही थी।

लंबे समय तक भारत में रही प्रियंका

गौरतलब है कि इस बार प्रियंका चोपड़ा भारत में काफी समय बिताई है इस दौरान उन्होंने एक इवेंट में शिरकत किया। वहीं इसके बाद अपनी फैमिली के साथ होली सेलिब्रेट करती हुई भी नजर आई थी जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। निक जोनस और मालती के साथ वह अयोध्या रामलला के दर्शन करने भी पहुंची थी। वहीं हाल ही में वह अपनी कजिन सिस्टर मन्नारा चोपड़ा के साथ उनके बर्थडे में भी शामिल हुई। वर्कफ्रंट की बात करें तो कहा जा रहा है कि वह बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ सकती हैं जिसके लिए बातचीत चल रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Priyadarshan

मार्च 30, 2026

Viral Video

मार्च 30, 2026

Ram Gopal Varma

मार्च 30, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 11

मार्च 30, 2026

Actor Rahul Arunoday Banerjee

मार्च 30, 2026

Sonam Kapoor

मार्च 30, 2026