---Advertisement---

‘वो मेरी विरासत…’ Priyanka Chopra ने मालती के लिए कहा ‘नहीं है परछाई’, स्पेशल पोस्ट में ये क्या बोल गई देसी गर्ल

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मेरी चोपड़ा जोनस के लिए एक स्पेशल पोस्ट लिखा। इसके साथ ही वह उन पर प्यार लुटती हुई नजर आई। आइए जानते हैं क्या कहा एक्सेस ने जो है चर्चा में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 10, 2025 12:02 अपराह्न

Priyanka Chopra
Follow Us
---Advertisement---

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा अपने फैंस को एंटरटेन करना बखूबी जानती है और यही वजह है कि हॉलीवुड तक पहुंच चुकी एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को इंप्रेस करने में कभी भी पीछे नहीं रहती हैं। वहीं इस सबके बीच Priyanka Chopra अपनी फैमिली का खास ख्याल रखती हैं। कभी अपने पति के साथ रोमांटिक अंदाज तो कभी बेटी के साथ तस्वीरें शेयर कर प्रियंका सुर्खियां बटोर लेती है। इस बार उन्होंने Malti Marie Chopra Jonas के लिए एक स्पेशल पोस्ट लिखा जिसने लोगों का ध्यान खींचा है। यह उनकी बेटी को लेकर उनके प्यार को दिखाने के लिए काफी है।

प्रियंका चोपड़ा ने कहा मालती को विरासत

Priyanka Chopra बेटियों पर आधारित एक इंस्टाग्राम पोस्ट को वह अपनी स्टोरी पर शेयर करती हुई नजर आई जिसमें लिखा है, “मेरी बेटी उस आग के साथ चल रही है जिसे पाने के लिए मुझे संघर्ष करना पड़ा वह मेरी परछाई नहीं है वह मेरी विरासत है।” प्रियंका चोपड़ा जिस तरह से अपनी बेटी को लेकर जुनून दिखाती हुई नजर आई वह निश्चित तौर पर Malti Marie Chopra Jonas के साथ स्पेशल बॉन्ड दिखाने के लिए काफी है। वह उनके लिए किस कदर मायने रखती है इसमें कोई शक नहीं है।

काम के साथ मालती मेरी चोपड़ा जोनस का भी ख्याल रखती है Priyanka Chopra

2022 में सरोगेसी के जरिए प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ बेटी मालती मेरी चोपड़ा जोनस का इस दुनिया में स्वागत किया। जिसके बाद से वह मदरहुड को काम के साथ-साथ एंजॉय कर रही है। अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने में Priyanka Chopra कभी भी कोई कसर नहीं छोड़ती है और व्यस्त शेड्यूल से भी Malti Marie Chopra Jonas के लिए समय निकाल लेती हैं। मालती मेरी चोपड़ा जोनस के लिए प्रियंका चोपड़ा ही नहीं उनके पति निक जोनस भी हमेशा पोस्ट करते हैं और यह फैमिली हमेशा सुर्खियों में होती है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में प्राइम वीडियो पर Priyanka Chopra की फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट आई तो वहीं बहुत जल्द महेश बाबू के साथ एस एस राजामौली की फिल्म में नजर आ सकती हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026

Diljit Dosanjh

नवम्बर 2, 2026

Yo Yo Honey Singh

नवम्बर 2, 2026