---Advertisement---

Priyanka Chopra ने शाहिद संग अफेयर रयूमर पर कहीं थी ये बात, मुंहतोड़ जवाब देकर लोगों की कर दी बोलती बंद

Priyanka Chopra: यह बात सच है कि प्रियंका चोपड़ा इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी है और अब बॉलीवुड से हॉलीवुड में भी जा चुकी हैं। प्रियंका के साथ फिल्म करने के लिए डायरेक्टर की लंबी लाइन लगी रहती है लेकिन एक समय ऐसा था जब वह अपने लव अफेयर्स को लेकर काफी ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 16, 2024 7:08 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 18, 2024 5:53 अपराह्न

Priyanka Chopra
Follow Us
---Advertisement---

Priyanka Chopra: यह बात सच है कि प्रियंका चोपड़ा इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी है और अब बॉलीवुड से हॉलीवुड में भी जा चुकी हैं। प्रियंका के साथ फिल्म करने के लिए डायरेक्टर की लंबी लाइन लगी रहती है लेकिन एक समय ऐसा था जब वह अपने लव अफेयर्स को लेकर काफी चर्चा में रही है। इस लिस्ट में शाहिद कपूर का नाम भी शामिल रहा है। दरअसल बहुत समय पहले शाहिद के साथ उनकी अफेयर्स के अफवाहें उड़ी थी और यहां तक कहा जा रहा था कि प्रियंका के घर में तौलिये में शाहिद को स्पॉट किया गया लेकिन एक इंटरव्यू में इस बारे में प्रियंका मुखर हुई और बेबाक होकर अपनी बात रखती नजर आई।

Priyanka Chopra की शाहिद संग उड़ी थी डेटिंग अफवाहें

गौरतलब है कि 2011 में सोशल मीडिया पर आग लग गई जब यह खबर सामने आई कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने Priyanka Chopra के घर पर छापा मारा। इस दौरान आईटी अधिकारियों के लिए दरवाजा खोलने वाला एक्टर शाहिद कपूर थे। यहां तक यह भी कहा जा रहा था कि वह तौलिये में थे जिसको लेकर काफी हंगामा हुआ था।

Priyanka Chopra ने बताई सच्चाई

यह इंटरव्यू 2011 का है जब प्रियंका अपनी फिल्म ‘7 खून माफ’ को प्रमोट करने के लिए पहुंची थी। इस दौरान शाहिद कपूर के साथ अपने अफेयर्स को उन्होंने बेबुनियाद कहा। उन्होंने कहा कि जिसने दरवाजा खोला वह उनकी मेड थी। इस बारे में उन्होंने कहा, “मुझे लगता है जो न्यूजपेपर ने इसके बारे में लिखा था वह रेड करने वालों के साथ मेरे घर आए थे। वैसे तो हम इस बारे में हंस रहे हैं पर यह बहुत अच्छी बात है जो भी लड़कियां बैठी होगी वह समझ पाएंगी कि मैं कैसा फील कर रही हूं।”

Priyanka Chopra के पड़ोसी थे शाहिद

देसी गर्ल इतने पर नहीं रुकी और उन्होंने कहा, “लोग भूल जाते हैं मैं एक लड़की हूं और किसी की बेटी और बहन हूं। हां, शाहिद वहां था क्योंकि वह मेरे घर से 3 मिनट दूर रहता है। मुझे नहीं समझ आया कि मैं किसे कॉल करूं। जिसको भी मैं फोन करती तो 20 25 मिनट लगता तो मैं शाहिद को फोन किया और उसे रहने को कहा। इस बात को ना तो मैंने कभी मना किया और ना कभी झूठ बताया है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026