---Advertisement---

ब्लैक व्हाइट गाउन, डायमंड नेकपीस पहन रैंप पर आग लगाती Priyanka Chopra, कॉन्फिडेंस देख यूजर्स बोले “ये तो बहुत…

Priyanka Chopra ने अपने ब्लैक व्हाइट गाउन और डायमंड नेकपीस से बुल्गारी इवेंट में आग लगा दी है। चलिए उनकी वॉक पर के नजर डालते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: मई 21, 2024 12:00 अपराह्न

Priyanka Chopra
Follow Us
---Advertisement---

Priyanka Chopra: बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड तक में अपने शनदार काम का परचम लहराने वाली मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आए दिन अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं से घिरी रहती हैं। यहीं अब वह एक बार फिर लाइम लाइट में आ गई हैं। दरअसल, प्रियंका को इटली के बुल्गारी इवेंट में स्पॉट किया गया, जहां उन्होंने अपने ब्लैक व्हाइट गाउन और डायमंड नेकपीस से हर किसी की निगाहें अपनी ओर खींच ली हैं। चलिए अब उनके लुक पर एक नजर डालते हैं।

इवेंट में बिजलियां गिराती दिखीं Priyanka Chopra

हल में सोशल मीडिया पर प्रियंका का एक रीसेंट वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसे bollywoodshaadis नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में प्रियंका बुल्गारी इवेंट के रैंप पर कॉन्फिडेंटली वॉक करती और किलर एक्सप्रेशन्स देती नजर आ रही हैं। बात की जाए एक्ट्रेस के लुक की तो, अपने इस क्लासी लुक को क्रिएट करने के लिए प्रियंका ने ब्लैक व्हाइट ऑफ शोल्डर गाउन और एक्सेसरीज में डायमंड के नेकपीस को कैरी किया है।

नेकलेस का दाम सुन उड़ जाएंगे होश

अगर बात की जाए प्रियंका के नेकलेस और उसके प्राइस की तो, आपको यह जानकार काफी बड़ा झटका लगेगा कि एक्ट्रेस का ये नेकपीस 140 कैरेट का है। नेकलेस का प्राइस अमेरिकन डॉलर में 48000 USD के आस-पास तक है। साथ ही प्रियंका ने अपने इस लुक को एक बोल्ड टच देने के लिए शॉर्ट हेयर एंड न्यूड मेकअप को स्टाइल किया।

कॉन्फिडेंस यूजर्स हुए खुश

प्रियंका की पर्सनालिटी और उनका कॉन्फिडेंस लोगों को काफी ज्यादा पसंद आता है। और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है, जैसे ही एक्ट्रेस का यह लुक और उनके वॉक की वीडियो सामने आई हर कोई उनके कॉन्फिडेंस की तारीफें करने लगा। इसी बीच एक यूजर ने लिखा “ये कितनी कॉन्फिडेंट है” वहीं दूसरी तरफ कई लोग उनका लुक देख वीडियो पर हार्ट इमोजी की बारिश करते दिखे।

वर्क फ्रंट

बीते कई सालों से प्रियंका चोपड़ा इंडियन मूवीज के मुकाबले हॉलीवुड मूवीज में काफी ज्यादा नजर आ रही हैं। अगर आप भी एक्ट्रेस के फैंस में से एक हैं तो, आपको यह जानकार काफी खुशी होगी कि जल्द प्रियंका को कल्पना चाल की बायोपिक में देखा जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 27, 2026