---Advertisement---

Priyanka Chopra: निक जोनस ने कहा ‘ड्रीम गर्ल’ तो क्या बोली वाराणसी एक्ट्रेस, 7वीं शादी की सालगिरह पर बिकिनी तस्वीर वायरल

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा के साथ सालगिरह के मौके पर निक जोनस ने अपनी बीवी को ड्रीम गर्ल कहा, सोशल मीडिया पर उनका पोस्ट चर्चा में है और वाराणसी एक्ट्रेस भी कमेंट किए बिना नहीं रह सकी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 2, 2025 4:32 अपराह्न

Priyanka Chopra
Follow Us
---Advertisement---

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस वह नाम जो कपल्स के लिए एक इंस्पिरेशन है कि प्यार की कोई उम्र सीमा या भाषा नहीं होती। बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से चर्चित प्रियंका के साथ शादी के बाद हॉलीवुड की खूबसूरत हसीना बन चुकी हैं। उनके काम की हर जगह तारीफ होती है लेकिन इस सब के बीच एक बार फिर अपनी बीवी पर प्यार लुटाने में निक जोनास पीछे नहीं रहे। हो भी क्यों ना जब शादी की सालगिरह हो। जी हां 7वीं शादी की सालगिरह पर निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा की बिकनी फोटो शेयर करते हुए उन्हें अपना ड्रीम गर्ल कह दिया।

Priyanka Chopra के लिए निक जोनस ने कहीं ये बात

निक जोनस के एनिवर्सरी पोस्ट को देखने के बाद प्रियंका चोपड़ा चुप नहीं रही और उन्होंने अपने पति के लिए भी प्यार लुटाया है। दरअसल रेड बिकनी पहनी हुई प्रियंका चोपड़ा की बैक फोटो शेयर करते हुए कहा, “ड्रीम गर्ल के साथ शादी की 7वीं सालगिरह।” छोटे से कैप्शन और खूबसूरत फोटो ने सोशल मीडिया पर खलबली मजा दी। निक जोनास का प्रियंका चोपड़ा के लिए प्यार जताने के अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया है। अपने प्यार की तरफ से किए गए इस पोस्ट को देखकर प्रियंका चोपड़ा भी चुप नहीं रही और उन्होंने इस पर कमेंट कर जवाब दिया।

निक जोनस को मिला प्रियंका चोपड़ा से क्यूट जवाब

वहीं प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस का प्यार देखकर इस फोटो को रि शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखती है कि आप वह हैं जो सपने बनाते हैं निक जोनस। प्रियंका चोपड़ा और निक के प्यार लुटाने का अंदाज सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। शादी की सालगिरह के मौके पर प्रियंका की तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह लाल बिकनी में काफी ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं।

जहां तक बात करे प्रियंका चोपड़ा की शादी की 2017 में दोनों की पहली मुलाकात हुई थी और 2018 में निक जोनस ने प्रियंका को प्रपोज किया था। फिर दिसंबर में उनकी शादी हुई थी। जनवरी 2022 में मालती मेरी चोपड़ा जोनस का सरोगेसी के माध्यम से कपल ने स्वागत किया था। बहुत जल्द प्रियंका चोपड़ा एसएस राजामौली की वाराणसी में नजर आने वाली है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026

Diljit Dosanjh

नवम्बर 2, 2026

Yo Yo Honey Singh

नवम्बर 2, 2026