---Advertisement---

Punjab: कॉमेडियन Kapil Sharma ने CM Mann से की मुलाकात, बॉलीवुड और पॉलीवुड को एक करने की पहल

Punjab: पंजाब के सीएम भगवंत मान इन दिनों मुंबई के दौरे पर हैं। अपने इस खास दौरे के दौरान उन्होंने मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा और अर्चना सिंह से मुलाकात की है। इस मुलाकात को लेकर कहा जा रहा है कि पंजाब में बनने वाले फिल्मसिटी को लेकर दोनों के बीच कुछ वार्तालाप हुए हैं। इस ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: जनवरी 23, 2023 6:18 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Punjab: पंजाब के सीएम भगवंत मान इन दिनों मुंबई के दौरे पर हैं। अपने इस खास दौरे के दौरान उन्होंने मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा और अर्चना सिंह से मुलाकात की है। इस मुलाकात को लेकर कहा जा रहा है कि पंजाब में बनने वाले फिल्मसिटी को लेकर दोनों के बीच कुछ वार्तालाप हुए हैं। इस मुलाकात के बाद कपिल शर्मा ने फेसबुक पर पोस्ट भी डाला है जिसमें कपिल ने सीएम के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। कॉमेडियन कपिल शर्मा ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के बारे में भी बहुत कुछ लिखा है।

फेसबुक पर कपिल ने की तस्वीर शेयर

कपिल शर्मा ने भगवंत मान से मुलाकात के बाद अपने फेसबुक पर तस्वीरें शेयर की। फेसबुक की इन तस्वीरों में कपिल शर्मा और मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ अर्चना सिंह भी नजर आ रही है। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद फेसबुक पर पोस्ट करते हुए कपिल शर्मा ने लिखा ” कल शाम बड़े भाई माननीय मुख्यमंत्री भगवंत मान से बहुत दिनों के बाद मुलाकात हुई है। मुलाकात के दौरान उन्होंने अपनी कुछ पुरानी यादें भी सांझा की, बहुत प्यारी मुलाकात थी। आपके प्यार, सम्मान और सत्कार के लिए बहुत-बहुत धन्यावाद …जी… परमात्मा हमेशा चढ़दी कला में रखे हमारे वीर को…।”

Also Read: Devar-Bhabhi Dance Video: देवर-भाभी ने मेहमानों के सामने किया ऐसा झन्नाटेदार डांस, देख भैया को लगी मिर्च!

क्यों खास है सीएम मान के लिए ये दौरा

आपको बता दें कि सीएम मान अपने मुंबई दौरे पर हैं और इस दौरान बॉलीवुड के बड़े प्रोडक्शन हाउस के मालिकों के साथ बैठक करके पंजाब में फिल्म सिटी बनने को लेकर न्योता भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि सीएम भगवंत मान भी कपिल शर्मा की तरह ही कॉमेडियन रह चुके हैं। ऐसे में सीएम कलाकारों की भावनाओं को भी अच्छे से समझते हैं। CM पहले ही कह चुके हैं कि वह मुंबई बॉलीवुड और पॉलीवुड को एक साथ करने आए हैं। कपिल शर्मा के फोटों डालने के बाद ही फिल्म जगत के लोगों ने कमेंट के माध्यम से अपनी प्रतिक्रियां साझा की है।

ये भी पढ़ें: Royal Enfield ला रही Meteor 650 जो है बुलेट का बाप, डिजाइन देखकर फैन हो जाएंगे आप

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026