---Advertisement---

Punjab News: किसान आंदोलन पर बेबाक हुई कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की बढ़ी मुश्किलें! बवाल के बीच पंजाब में उठी ये मांग

Punjab News: इमरजेंसी एक्ट्रेस कंगना की फिल्म को लेकर बवाल, सिख समुदाय को की गई गलत तरीके से दिखाने की कोशिश, याचिकाकर्ता ने कहीं ये बात, आइए जानते हैं क्या है यह माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 28, 2024 12:49 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ एक तरफ काफी विवादों में है तो दूसरी तरफ एक्ट्रेस किसान आंदोलन (Kangana Ranaut On Farmer Protest) को लेकर बयान देकर फंस चुकी है। ‘इमरजेंसी‘ (Emergency) एक्ट्रेस की फिल्म को लेकर बवाल लगातार जारी है और इस सब के बीच पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट तक बात पहुंच गई है। फिल्म को रोकने के लिए एक याचिका दायर की गई है जिसके साथ ही याचिकाकर्ता ने अपनी मांग रखी है। आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा जिसकी वजह से पंजाब में भी बवाल कम होने का नाम नहीं ले रहा है और इमरजेंसी (Kangana Ranaut On Emergency) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है।

PIL में की गई ये मांग

रिपोर्ट्स के मुताबिक मोहाली के गुरिंदर सिंह और गुरु मोहन सिंह ने हाईकोर्ट में पीआईएल (PIL) दायर इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। इसके साथ ही सेंसर बोर्ड का सर्टिफिकेट रद्द करने की भी बात कही गई है। इस फिल्म में सिख समुदाय को गलत तरीके से दिखाने की कोशिश की गई है इसलिए इस फिल्म के सर्टिफिकेट को रद्द किया जाए।

Kangana Ranaut Emergency से विवादित सीन्स को डिलीट करने की मांग

इसके अलावा याचिकाकर्ता ने मांग की है कि फिल्म की रिलीज से पहले एक्सपर्ट्स का एक चैनल इस फिल्म को देखें और फिर विवादित सीन्स को डिलीट कर इसे रिलीज किया जाए। रिलीज से पहले एसजीपीसी के एक्सपर्ट्स को इस टीम में शामिल किया जाए ताकि उनकी निगरानी में फिल्म को देखा जाए। इस पर बहुत जल्द पंजाब हाई कोर्ट में सुनवाई होने वाली है।

Farmer Protest पर Punjab को ये क्या कह गई Kangana Ranaut

गौरतलब है कि किसान आंदोलन पर बात करती कंगना पंजाब को लेकर भी बेबाक हो गई थी। उन्होंने कहा था कि पंजाब को बांग्लादेश बना दिया जाता क्योंकि किसान आंदोलन की प्लानिंग काफी लंबी थी। लाशें वहां लटक रही थी और रेप हो रहे थे। इस बयान की वजह से इमरजेंसी एक्ट्रेस पहले से काफी चर्चा में है और इसकी वजह से बीजेपी ने भी उन्हें फटकार लगाई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026