---Advertisement---

Pushpa 2: क्या ‘पुष्पा’ की तरह धमाका कर पाएगी अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म, अजय देवगन के इस सुपरहिट सीक्वल से होगी टक्कर

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्म से टक्कर लेने के लिए तैयार है। दोनों ही फिल्में एक साथ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी और कहने में दो राय नहीं है कि दोनों ही सीक्वल को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं और पिछले लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 12, 2023 12:03 अपराह्न

PUSHPA 2
Follow Us
---Advertisement---

Pushpa 2: 2021 में अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा‘ रिलीज होने के बाद खूब तबाही मचाई थी। अब अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा 2‘ जल्द रिलीज होने के लिए तैयार है और फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है। बीते दिनों इस बात की जानकारी दी गई कि यह फिल्म 15 अगस्त 2024 को दुनियाभर के सिनेमाघर में रिलीज होगी। इस बारे में मेकर्स ने ऑफिशल पोस्टर जारी किया जिसके बाद फैंस के बीच ‘पुष्पा 2’ एक बार फिर ट्रेंड में है। 2024 में अगस्त का महीना वाकई काफी धमाकेदार होने वाला है क्योंकि इस महीने न सिर्फ अल्लू की फिल्म बल्कि अजय देवगन की एक सीक्वल फिल्म रिलीज होने वाली है।

इस फिल्म से टकराएगी अल्लू की ‘पुष्पा 2’

अजय की फिल्म की रिलीज तारीख भी सामने आई थी इसके बाद इतना तो तय है कि अल्लू की अजय देवगन के साथ जबरदस्त टक्कर सिनेमाघरों में देखने को मिलने वाली है। हम बात कर रहे हैं अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम 3’ का जो 15 अगस्त 2024 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं और रोहित शेट्टी की इस फिल्म के आगे क्या अल्लू अर्जुन टिक पाएंगे यह देखना वाकई काफी दिलचस्प होने वाला है। दोनों ही फिल्में यानी ‘सिंघम’ और ‘पुष्पा’ फैंस को काफी पसंद आई थी और दोनों सुपरहिट रही है।

दोनों ही फिल्मों के लिए लोग कर रहे हैं इंतजार

जहां तक अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा द रूल’ की बात करें तो इसमें अल्लू अर्जुन रश्मिका मंदाना एक बार फिर वापसी करने के लिए तैयार हैं। कहा जा रहा कि ‘पुष्पा द रूल’ पहले पार्ट ‘पुष्पा द राइज’ की आगे की कहानी है। इसमें एक बार फिर अल्लू अर्जुन अपने अलग अंदाज से लोगों को इंप्रेस करते हुए नजर आएंगे। फिल्म को देखने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे ऐसे में अजय देवगन की फिल्म के साथ टक्कर वाकई जबरदस्त होने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026