---Advertisement---

कैनवास पर हाथ से पेंट किए गए लहंगे में बला लगी Mrs Radhika Ambani, जानिए क्यों अनंत के लिए है यह खास

Radhika Merchant Anant Ambani Wedding Day 2: अनंत अंबानी की पत्नी राधिका मर्चेंट का लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में है। जाने क्यों है यह खास। डिजाइनर ने किया खुलासा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 13, 2024 8:18 अपराह्न | Updated: जुलाई 13, 2024 10:06 अपराह्न

Radhika Ambani
Follow Us
---Advertisement---

Radhika Merchant Anant Ambani Wedding Day 2: आशीर्वाद सेरेमनी से राधिका मर्चेंट का लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसे रिया कपूर शेयर करती नजर आई। पिंक कलर के इस लहंगे में राधिका किसी हुस्न की अप्सरा से काम नहीं नजर आ रही है। वहीं राधिका के लुक को शेयर करते हुए रिया इसकी खासियत भी लोगों को बता रही है। कहने में दो राय नहीं है कि राधिका अंबानी के रूप में उनकी यह पहली शाम वाकई काफी जबरदस्त होने वाली है क्योंकि उनके लुक से लोगों की निगाहें नहीं हट पा रही है। अब्बू जानी संदीप खोसला रिया कपूर के साथ अनंत अंबानी की दुल्हनिया को यूनिक बनाते हुए नजर आए।

क्यों खास है यह लहंगा

इस पिंक लहंगा लुक को राधिका कमल के गजरे के साथ ग्रीन-व्हाइट डायमंड हार, मांगटीका, इयररिंग्स और कंगन से कम्प्लीट टच देती दिखीं। डिजाइनर में इस बात का खुलासा किया है कि रिया कपूर के साथ राधिका अंबानी के तौर पर पहली शाम के लिए अबू जानी संदीप खोसला ने दुल्हन के लिए सबसे अनोखी पोशाक बनाई है। जयश्री की पेंटिंग को जीवंत करने के लिए लहंगे के 12 पैनल एक विशेष इटावाली कैनवास पर हाथ से पेंट किए गए हैं। सर्वोच्च कृष्णा पौराणिक सौंदर्य की विशेषता वाले इस आउटफिट में अनंत और राधिका के मिलन को गहन अर्थपूर्ण छवियों के माध्यम से दर्शाया गया है।

अनंत को लेकर प्यार बयां करती है यह ड्रेस

उन्होंने बताया कि जीव जंतु अनंत के जानवरों के प्रति प्रेम को दर्शाते हैं विशेष रूप से हाथियों जिन्हें शुभ और सुंदर माना जाता है। सिर्फ कौशल में असली सोने की जरदौजी की सावधानी पूर्वक हाथ की कढ़ाई शामिल है। सबसे जटिल स्थान पर एक चमकीला समुद्र चमकता है। अब्बू जानी संदीप खोसला के मास्टर कारिगरों द्वारा पूरी तरह से हाथ की कढ़ाई की गई ब्लाउज के साथ जोड़ा गया है। यह आउटफिट नई शुरुआत की खुशी और अपने जीवन के प्यार के साथ जीने के उत्साह को व्यक्त करता है। उन्होंने बताया कला और फैशन हमेशा से प्रेमी रहे हैं। एक दूसरे के बिना मौजूद नहीं हो सकता और इसलिए यह अनंत और राधिका की जोड़ी के लिए खास बन गया है।

चर्चा में है अनंत-राधिका की शादी

बता दें कि मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी शुक्रवार यानी 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं। आज यानी 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद सेरेमनी है तो 14 जुलाई को भव्य रिसेप्शन होने वाला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026

Rajpal Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Shah Rukh Khan

फ़रवरी 12, 2026

Rakhi Sawant

फ़रवरी 12, 2026

Kunickaa Sadanand

फ़रवरी 11, 2026