---Advertisement---

Raj Sharma Passes Away: एक भारतीय नाम कैसे बना अमेरिका का सबसे मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन? जानें राज शर्मा से जुड़े अनसुने किस्से

Raj Sharma Passes Away: अमेरिकन कॉमेडियन राज शर्मा की मौत ने उनके दोस्त वीर दास को तोड़ दिया है। राज शर्मा अमेरिका में एक बड़ा नाम थे। जिनके चाहने वाले दुनियाभर में मौजूद हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 25, 2026 3:17 अपराह्न

Raj Sharma Passes Away
Follow Us
---Advertisement---

Raj Sharma Passes Away: दुनिया को हंसाने वाला भारतीय मूल का स्टैंडअप कॉमेडियन राज शर्मा का निधन हो गया है। उनके जाने से फैंस का दिल टूट गया है। बेहरहाल अभी तक ये पता नहीं चल सका है कि, राज शर्मा की मौत कैसे हुई है? इसकी जानकारी बॉलीवुड के जाने-माने कॉमेडियन और उनके दोस्त वीरदास ने सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा पोस्ट करके दी है। राज शर्मा अमेरिका में स्टैंडअप कॉमेडी करते थे। उनका अंदाज लोगों को इतना अच्छा लगता है था कि, वो भारी संख्या में उनके शो में जुटते थे।

Raj Sharma Passes Away: भारतीय मूल का लड़का कैसे बना अमेरिका की जान?

राज शर्मा भारतीय मूल के हिन्दू परिवार से तालुक रखते थे। वो अमेरिका में जाकर बस गए थे। राज शर्मा की जन्म भूमि और कर्म भूमिक अमेरिका रहा है। राज ने टेक्सास से ही पढ़ाई -लिखाई की है। 50 साल के राज ने साल 2002 में डलास के कल्बों में कॉमेडी करना शुरु थी। इसके बाद वो इंडियंस एट द इम्प्रोव, लाफ फैक्ट्री और किंग ऑफ क्राउड वर्क जैसे शोज से दुनियाभर के लोगों के बीच फेमस हो गए। राज अकसर बड़े-बड़े सेलिब्रेटिज शो में लाइव कॉमेडी करते थे। राज शर्मा बिना स्क्रिप्ट के ही घंटों की कॉमेडी कर दिया करते थे। इसीलिए उनकी हाजिरजवाबी लोगों को खूब पसंद आती थी। वो अमेरिका और भारत दोनों का ही हिस्सा थे। ये उनकी कॉमेडी में साफ दिखता भी था।

कॉमेडियन राज शर्मा की मौत से टूटे बॉलीवुड स्टार वीरदास

यही कारण है कि, राज शर्मा के अचानक चले जाने से उनका कॉमेडियन दोस्त वीर दास बुरी तरह से टूट गया। वीरदास ने एक्स पर राज शर्मा को याद करते हुए लिखा, रेस्ट इन पीस राज शर्मा। राज शर्मा ने मुझे ‘लाफ फैक्ट्री’ में मेरा पहला स्टेज स्पॉट दिलाया था.।उन्होंने मुझे यकीन दिलाया कि मैं अमेरिकी कॉमेडी मार्केट में कंपटीशन करने के लिए काफी अच्छा हूं। उन्होंने मुझे बेहतरीन सलाह दी और मुझे जमकर हंसाया।

देखें पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vir Das (@virdas)

वो एक बेहद शानदार कॉमेडियन थे। उनका स्टेज पर लोगों के साथ जुड़ने का अंदाज इतना बेहतरीन था कि आज भी उसकी कोई बराबरी नहीं कर सकता।’ ‘मैं हमेशा उनका एहसान चुकाना चाहता था, इसलिए मैंने उन्हें अपने ‘वीर्डऐस पजामा फेस्टिवल’ और ‘जेस्टिनेशन अननोन’ में सबसे पहले शामिल किया। ये प्रोफेशन कभी-कभी लोगों को कठोर बना देता है। राज हमेशा उस इंसान के लिए खुश होते थे जो उन्हें मात दे दे और धमाकेदार परफॉर्म करे। उन्होंने मुझे दोनों करते हुए देखा और मैंने भी उन्हें ऐसे ही देखा।’ हालंकि राज शर्मा की मौत कैसे हुई है?   इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026

Tabu

नवम्बर 4, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Shah Rukh Khan

नवम्बर 3, 2026

Jailer 2

नवम्बर 3, 2026